Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 May, 2026 ♦ 9:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मन की बात में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोग अपने जीवन में विज्ञान का विस्तार करें: मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    मन की बात में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोग अपने जीवन में विज्ञान का विस्तार करें: मोदी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान को प्रयोगशाला को जमीन तक ले जाने पर जोर देते हुए रविवार को कहा कि देश का हर नागरिक अपने जीवन में विज्ञान का विस्तार करेगा, तो प्रगति के रास्ते भी खुलेंगे और देश आत्मनिर्भर भी बनेगा।

    श्री मोदी ने आकाशवाणी पर अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा, “ मुझे विश्वास है, ये देश का हर नागरिक कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भी है। आज का दिन भारत के महान वैज्ञानिक, डॉक्टर सी.वी. रमन द्वारा की गई रमण इफेक्ट खोज को समर्पित है। इस खोज ने पूरी विज्ञान की दिशा को बदल दिया था। मैं जरूर चाहूँगा कि हमारे युवा, भारत के वैज्ञानिक – इतिहास को, हमारे वैज्ञानिकों को जाने, समझें और खूब पढ़ें।”

    श्री मोदी ने कहा कि जब हम विज्ञान की बात करते हैं तो कई बार इसे लोग भौतिकी – रसायनशास्त्र या फिर प्रयोगशाला तक ही सीमित कर देते हैं, लेकिन, विज्ञान का विस्तार तो इससे कहीं ज्यादा है । ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ में विज्ञान की शक्ति का बहुत योगदान भी है।

    उन्होंने कहा कि उदाहरण के तौर पर हैदराबाद के चिंतला वेंकट रेड्डी जी हैं। रेड्डी जी के एक डॉक्टर मित्र ने उन्हें एक बार ‘विटामिन-डी’ की कमी से होने वाली बीमारियाँ और इसके खतरों के बारे में बताया। रेड्डी जी किसान हैं, उन्होंने सोचा कि वो इस समस्या के समाधान के लिए क्या कर सकते हैं ? इसके बाद उन्होंने मेहनत की और गेहूं चावल की ऐसी प्रजातियों को विकसित की जो खासतौर पर ‘विटामिन-डी’ से युक्त हैं। इसी महीने उन्हें विश्व बौद्धिक संपदा संगठन से पेटेंट भी मिली है । ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि वेंकट रेड्डी जी को पिछले साल पद्मश्री से भी सम्मानित किया था।

    ऐसे ही लद्दाख के उरगेन फुत्सौग भी काम कर रहे हैं। उरगेन जी इतनी ऊंचाई पर जैविक तरीके से खेती करके करीब 20 फसलें उगा रहे हैं वो भी साइकिल तरीके से, यानी वो, एक फसल के कचड़े को, दूसरी फसल में, खाद के तौर पर, इस्तेमाल कर लेते हैं।

    इसी तरह गुजरात के पाटन जिले में कामराज भाई चौधरी ने घर में ही शाहजन के अच्छे बीज विकसित किए हैं। अच्छे बीजों की मदद से जो शाहजान पैदा होता है, उसकी गुणवत्ता भी अच्छी होती है। अपनी उपज को वो अब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल भेजकर, अपनी आय भी बढ़ा रहे हैं।

    आजकल स्वाथ्य के प्रति जागरूक लोग चिया सीड्स को काफी महत्व देते हैं और दुनिया में इसकी बड़ी मांग भी है। भारत में इसे ज्यादातर बाहर से मंगाया जाता है, लेकिन अब, चिया सीड्स में आत्मनिर्भरता का बीड़ा भी लोग उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हरिश्चंद्र जी ने चिया सीड्स की खेती शुरू की है।

    Latest news National news Online news PM modi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचास पुलिस को मिली सफलता, शिकंजे में आया चोर, लाखों का सामान बरामद
    Next Article छत्तीसगढ़ : इनामी सहित तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में अगले 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    May 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ससुराल में संदिग्ध हालत में मिला युवक का मिला, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    May 18, 2026
    चाईबासा

    चक्रधरपुर में दो मानव तस्कर गिरफ्तार, 30 मजदूर और 6 बच्चे चंगुल से मुक्त

    May 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में अगले 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    May 19, 2026

    ससुराल में संदिग्ध हालत में मिला युवक का मिला, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    May 18, 2026

    चक्रधरपुर में दो मानव तस्कर गिरफ्तार, 30 मजदूर और 6 बच्चे चंगुल से मुक्त

    May 18, 2026

    लातेहार में हाईवा से टकराकर ऑटो पलटा, 11 महिलाएं घायल, चार रिम्स रेफर

    May 18, 2026

    प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद

    May 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.