Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 22, 2026No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    टीबी मरीजों को इलाज के साथ बेहतर पोषण मिल सके, इसके लिए अदाणी फाउंडेशन ने पहल की है. गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी न्यूट्रिशन किट वितरण शिविर लगाया गया. स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 80 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट दी गई. मौके पर सीनियर टीबी सुपरवाइजर दीपक कुमार और परियोजना के सुरक्षा प्रमुख वीपी सिंह मौजूद रहे.

    किट में मरीजों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जरूरी खाद्य सामग्री दी गई. इस दौरान मरीजों को बताया गया कि टीबी से ठीक होने के लिए नियमित रूप से दवा लेना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी अच्छा और पौष्टिक खाना भी है. मरीजों से अपील की गई कि वे अपना इलाज बीच में न छोड़ें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लेते रहें.

    टीवी को लेकर जागरुकता की अपील

    फाउंडेशन की टीम ने कहा कि टीबी के खिलाफ लड़ाई में मरीजों का साथ देना और उन्हें सही पोषण उपलब्ध कराना जरूरी है. इसी सोच के साथ क्षेत्र में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट बांटने का काम किया जा रहा है. साथ ही लोगों से टीबी को लेकर जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई.

    अदाणी फाउंडेशन बड़कागांव क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास से जुड़े कई काम कर रहा है. इसके तहत स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर, युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण, स्कूलों में सुविधाओं का विकास, महिला समूहों को मजबूत करने, पेयजल और स्वच्छता के साथ कृषि और आजीविका से जुड़े कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं.

    फाउंडेशन का कहना है कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को बेहतर बनाने के साथ क्षेत्र के विकास में लगातार सहयोग करना उसका मुख्य उद्देश्य है.

    Also Read : ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    अदाणी फाउंडेशन बड़कागांव महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा
    Next Article जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.