Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 21, 2026No Comments4 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    झारखंड के पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता अपने पूरे सर्विस के दौरान लगातार चर्चा में रहे. कभी राज्यसभा चुनाव में कथित तौर पर सरकार के पक्ष में काम करने के लिए, तो कभी सीआईडी से हटाने जाने के कारण, तो कभी रातों रात जबरिया रिटायर किए जाने के कारण. वो एक बार फिर चर्चा में हैं.

    इस बार वो अपने पेंशन की वजह से चर्चा में हैं. बीते 6 नवंबर 2025 से सरकार ने उन्हें रिटायर माना. हालांकि उन्होंने इससे पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. रिटायर हुए 9 माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनका पेंशन चालू नहीं हो सका है.

    मिली जानकारी के मुताबिक पेंशन के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई जो कि उनके तरफ सो होनी थी, उसे उन्होंने पूरा कर लिया है. लेकिन इस बीच उनके पेंशन शुरू होने से पहले एजी ने पुलिस मुख्यालय से कुछ आपत्तियों पर जानकारी मांगी है. पुलिस मुख्यालय इससे संबंधित जवाब तैयार कर रहा है.

    विवादों से पुराना है नाता

    इससे पहले बीते 4 नवंबर 2025 की शाम को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) रहे अनुराग गुप्ता ने अचानक इस्तीफा दे दिया था. हालांकि 6 नवंबर शाम तक इसे स्वीकार नहीं किया गया था. फिर 6 नवंबर की देर शाम घोषणा हुई कि 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा को नया DGP नियुक्त किया गया है.

    यह कोई पहली बार नहीं है जब अनुराग गुप्ता चर्चा या विवादों में आए हों. वे सबसे अधिक चर्चा में तब आए जब साल 2016 में झारखंड में राज्यसभा के चुनाव हुए. गुप्ता उस वक्त तत्कालीन सीएम रघुबर दास के खास माने जाते थे और सीआईडी के एडीजी की भूमिका में थे.

    उस चुनाव के ठीक एक साल बाद पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने गुप्ता पर बड़ा गंभीर आरोप लगाया. तब मरांडी झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष थे. उन्होंने 2017 में एक सीडी जारी कर आरोप लगाया था कि गुप्ता ने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस विधायक निर्मला देवी को वोट देने से रोकने के लिए उनके पति और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को दो दिन में 26 बार फोन कर लालच और धमकियां दीं.

    कथित तौर पर सीडी में एक जगह योगेंद्र साव से गुप्ता ने कहा था कि अभी तीन-चार साल रघुवर सरकार रहेगी, आपको बहुत ऊंचाई तक ले जाएंगे, बात न मानने पर दिक्कत होगी.

    मरांडी की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ. इसी बीच साल 2019 में हेमंत सोरेन की सरकार बनते ही उन्हें सस्पेंड कर दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाई करने का भी निर्देश दिया गया. गुप्ता कुल 2 साल 4 महीना सस्पेंड रहे. इस दौरान वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए भी कोशिश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली.

    वापसी के बाद भी विवाद

    अनुराग गुप्ता खराब समय बीता और केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) के आदेश के बाद साल 2022 में उन्हें बहाल किया गया. फिर हेमंत सरकार में उनकी वापसी का रास्ता खुला. पहले उन्हें पुलिस प्रशिक्षण एडीजी का प्रभार सौंपा गया. फिर सीआईडी और उसके बाद एसीबी के एडीजी बनाया गया. इस बीच राज्यसभा वाले मामले में भी क्लीन चिट मिल गई.

    1990 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे अनुराग गुप्ता को साल 2022 में डीजी रैंक में पदोन्नति दी गई. इसके बाद उन्हें पहली बार 26 जुलाई 2024 को झारखंड का प्रभारी DGP बनाया गया. चीजें पटरी पर आई ही थीं, कि वे एक बार फिर विवादों में आए. चुनाव आयोग की अनुशंसा पर बीते विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें पद से हटा दिया गया.

    हालांकि वनवास जल्दी खत्म हुआ और हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर 2024 को अपने शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद उन्हें दोबारा प्रभारी DGP नियुक्त किया. बाद में तीन फरवरी 2025 को उन्हें नियमित DGP के रूप में कार्यभार सौंपा गया था.

    बीते 30 अप्रैल 2025 को वे रिटायर हो गए. लेकिन फिर उन्हें एक्सटेंशन दिया गया. इसके बाद उनका कार्यकाल फरवरी 2027 तक के लिए निर्धारित था.

    हालांकि, 22 अप्रैल 2025 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अनुराग गुप्ता की DGP पद पर नियुक्ति को “नियम सम्मत” न मानते हुए इस पर सवाल उठाया. इसके जवाब में राज्य सरकार की ओर से भी गृह मंत्रालय को पत्राचार किया गया था, जिसमें DGP पद पर अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को सही बताया गया था. इस प्रकरण के बाद से ही लगातार DGP का पद विवादों में चल रहा था.

    Also Read : एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    Anurag Gupta आइपीएस तदशा मिश्रा झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद
    Next Article रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.