Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    Vijay OraonBy Vijay OraonJuly 14, 2026Updated:July 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मन्नान मल्लिक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक का मंगलवार को रांची के पल्स अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई. राज्य के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे झारखंड की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया.

    मन्नान मल्लिक लंबे समय तक धनबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही. वर्ष 2009 में वे धनबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए. इसके बाद उन्हें झारखंड सरकार में पशुपालन, मत्स्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई.

    करीब 1945 में जन्मे मन्नान मल्लिक ने बी.एससी. और कानून (बी.एल.) की पढ़ाई की थी. वे अपनी सादगी, सहज स्वभाव और जनता से सीधे जुड़ाव के लिए जाने जाते थे. मंत्री और विधायक के रूप में उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और लंबे समय तक धनबाद की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई.

    हेमंत सोरेने ने जताया शोक

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मन्नान मल्लिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, “झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक जी के निधन का दुःखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. मन्नान मलिक जी ने लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर झारखंड, विशेषकर धनबाद की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया. उनके निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें.”

    मन्नान मल्लिक के निधन से झारखंड की राजनीति ने एक अनुभवी और जनप्रिय नेता को खो दिया है. उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा.

    Also Read : कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    कांग्रेस मन्नान मल्लिक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट
    Next Article 14 जुलाई 2012: जब भारत में भेजा गया आखिरी टेलीग्राम, खत्म हुआ 163 साल पुराने संचार युग का सफर

    Related Posts

    आदिवासी

    जानिए, इंग्लैंड को धूल चटाने वाली आदिवासी खिलाड़ी कौन है?

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, मगध ज़ोन को फिर सक्रिय करने की साजिश बेनकाब

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मध्य प्रदेशः UCC लागू करने की तैयारी, आदिवासियों के लिए राहत भरी सिफारिश

    July 14, 2026
    Latest Posts

    जानिए, इंग्लैंड को धूल चटाने वाली आदिवासी खिलाड़ी कौन है?

    July 14, 2026

    माओवादी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, मगध ज़ोन को फिर सक्रिय करने की साजिश बेनकाब

    July 14, 2026

    मध्य प्रदेशः UCC लागू करने की तैयारी, आदिवासियों के लिए राहत भरी सिफारिश

    July 14, 2026

    14 जुलाई 2012: जब भारत में भेजा गया आखिरी टेलीग्राम, खत्म हुआ 163 साल पुराने संचार युग का सफर

    July 14, 2026

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.