Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच
    मनोरंजन

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 7, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सतलज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अभिनेता दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म सतलज को भारत में ZEE5 से हटाए जाने के बाद विवाद और गहरा गया है. केंद्र सरकार ने अब फिल्म की सामग्री की जांच के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत एक हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी (IDC) का गठन किया है. समिति फिल्म की सामग्री और उस पर लागू कानूनी प्रावधानों की समीक्षा करेगी. फिल्म 3 जुलाई को ZEE5 पर बिना किसी बड़े प्रचार के रिलीज की गई थी, लेकिन लगभग दो दिन बाद इसे भारत में प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया.

    ZEE5 ने अपने बयान में कहा कि “वर्तमान परिस्थितियों” को देखते हुए फिल्म को फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं कराया जाएगा और वह कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से इसे दोबारा उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर काम कर रहा है. फिल्म को सुरक्षा संबंधी चिंताओं और Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021 के तहत उत्पन्न मुद्दों के कारण हटाने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि फिल्म का मूल संस्करण पंजाब 95 (Punjab 95) वर्ष 2022 में प्रमाणन के लिए भेजा गया था, लेकिन प्रमाणन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई. इसके बावजूद बदले हुए नाम “सतलज” से इसे OTT पर जारी कर दिया गया.

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा गठित IDC फिल्म की सामग्री का परीक्षण करेगी. कमेटी यह देखेगी कि क्या इसमें ऐसा कंटेंट है, जो लागू कानूनों या सार्वजनिक व्यवस्था एवं सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के संदर्भ में समीक्षा योग्य है. समिति अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें केंद्र सरकार को सौंपेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

    दिलजीत दोसांझ ने क्या कहा –

    फिल्म को लेकर दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि फिल्म हटाई जा सकती है. इसलिए फिल्म को गुपचुप तरीके से रिलीज किया गया. उन्होंने आगे कहा कि फिल्म दर्शकों तक पहुंच चुकी है और कहानी लोगों के बीच है. एक बार कोई चीज इंटरनेट पर आ जाए, तो उसे पूरी तरह से मिटाया नहीं जो सकता. उन्होंने समर्थन करने के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया और कहा कि सतलज सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण कहानी है, जिसे दर्शकों तक पहुंचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. वहीं फिल्म हटाए जाने के बाद पंजाब के कई राजनीतिक दलों, फिल्मकारों और कलाकारों ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं. वहीं केंद्र सरकार ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का नहीं, बल्कि लागू नियमों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के अनुपालन का मामला बताया है.

    फिल्म क्यों रही विवादों में?

    यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता “जसवंत सिंह कालरा” के जीवन से प्रेरित बताई जाती है. पहले इसका नाम पंजाब 95 था और यह लंबे समय तक प्रमाणन संबंधी विवादों में फंसी रही. निर्माताओं का दावा था कि फिल्म में बड़ी संख्या में कट लगाने के सुझाव दिए गए थे, जिसके कारण इसकी रिलीज वर्षों तक टलती रही. बाद में इसे नए नाम सतलज से OTT पर रिलीज किया गया.

    फिलहाल सरकार द्वारा गठित इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी की जांच जारी है. इस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि फिल्म को भारत में दोबारा रिलीज़ करने की अनुमति मिलेगी या नहीं.

    Also Read : केंद्र का ब्लॉक आदेश रद्द, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट होगा बहाल

    'Satluj' dispute intensifies: Centre forms high-level inter-departmental committee; film removed ZEE5 investigated. 'सतलज' विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकरणी सेना के हिमांशु सिंह ह’त्याकां’ड की CBI जांच कराएं : भाजपा
    Next Article पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला समानता दिवस : गांव की चौपाल से खेल के मैदान तक, झारखंड की बेटियों का बढ़ता कदम

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अखाड़े की चैंपियन से आंदोलन की आवाज तक, विनेश फोगाट का सफर क्यों है खास… जानें पूरी कहानी

    August 25, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फांसी के तख्ते तक साथ रहे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु, लेकिन संस्कृत पढ़ने वाला राजगुरु क्रांतिकारी कैसे बना?

    August 24, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.