Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 1, 2026Updated:July 1, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड को लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा पर सीधा हमला बोला है। बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती और झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने संयुक्त बयान जारी कर पूछा है कि जिस डबल डाउन बार में हिमांशु सिंह हत्याकांड हुआ, उसके मालिक और भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह को आखिर भाजपा क्यों बचा रही है।

    झामुमो नेताओं ने कहा कि दो युवाओं की हत्या बेहद दुखद और निंदनीय है। पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उनका कहना है कि भाजपा इस पूरे मामले में न्याय की बात करने के बजाय राजनीति करने में लगी हुई है।

    सरकार की कार्रवाई गिनाई, भाजपा पर संरक्षण का आरोप

    झामुमो ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक युवाओं ने महिलाओं से कथित छेड़खानी का विरोध किया था, जिसके बाद विवाद बढ़ा और यह दर्दनाक घटना हुई। पार्टी ने दावा किया कि जिन लोगों पर इस मामले में आरोप लगे हैं, उनका संबंध डबल डाउन बार से है और इसलिए भाजपा को पहले अपने संगठन से जुड़े लोगों पर जवाब देना चाहिए।

    समीर कुमार मोहंती ने भाजपा से पूछा कि अगर नीरज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है तो पार्टी उनकी गिरफ्तारी की मांग क्यों नहीं कर रही। क्या सिर्फ इसलिए चुप्पी साध ली गई है क्योंकि वह भाजपा के पदाधिकारी हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा को यह भी साफ करना चाहिए कि वह अपराधियों के खिलाफ है या अपने नेताओं को बचाने के पक्ष में।

    झामुमो नेताओं ने कहा कि घटना के तुरंत बाद राज्य सरकार ने कई सख्त कदम उठाए। डबल डाउन बार को सील किया गया। लापरवाही के आरोप में संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षकों को हटाया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं और साफ निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

    झामुमो ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बयान पर भी सवाल उठाया। पार्टी का कहना है कि अगर उन्हें वास्तव में पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की चिंता है तो उन्हें अपने ही दल के उस पदाधिकारी के खिलाफ भी खुलकर बोलना चाहिए, जिसके प्रतिष्ठान में यह घटना हुई।

    अंत में झामुमो ने कहा कि अपराधी की पहचान उसके राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि उसके अपराध से होती है। कानून सबके लिए बराबर है और सरकार इस मामले में किसी भी आरोपी को राजनीतिक संरक्षण नहीं देगी। पार्टी ने भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ रही है और सभी दोषियों को कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

    Also Read : हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    Political row over Himanshu Singh murder case; JMM asks BJP—why the silence on Neeraj Singh? झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों? हिमांशु सिंह ह'त्याकांड पर बवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश
    Next Article देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    आदिवासी

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.