Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भोला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू द्वारा लगाए गए आरोपों पर राजद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव ने कहा कि के. राजू को राजद पर आरोप लगाने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए और यह देखना चाहिए कि उनके दल में कहां चूक हुई है। रांची स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भोला यादव ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में वे स्वयं चुनाव अभिकर्ता थे और राजद के सभी विधायकों ने उन्हें दिखाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि के. राजू का बयान पूरी तरह बेबुनियाद, मनगढ़ंत और तथ्यों से परे है।

    राजद ने हमेशा महागठबंधन धर्म का पालन किया

    भोला यादव ने कहा कि राजद ने हमेशा महागठबंधन धर्म का पालन किया है और आगे भी गठबंधन के साथ खड़ा रहेगा। लालू प्रसाद यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में कभी सांप्रदायिक ताकतों से समझौता नहीं किया और हमेशा अपने सिद्धांतों पर कायम रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अनर्गल बयानबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राजद किसी के सहारे राजनीति नहीं करती, बल्कि उसका अपना मजबूत जनाधार और स्वतंत्र राजनीतिक पहचान है। प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, मंत्री संजय प्रसाद यादव, विधायक नरेश प्रसाद सिंह समेत कई नेता मौजूद थे।

    Also Read : जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    Jharkhand: RJD and Congress at loggerheads; who is advising whom to look within? कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा
    Next Article NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    Related Posts

    झारखंड

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026
    Latest Posts

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.