Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 19, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली NEET (UG)-2026 री-एग्जाम को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक की अध्यक्षता में 10 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक में राज्य के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए गए। बैठक में झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह, आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, स्पेशल ब्रांच के डीआईजी नौशाद आलम अंसारी और एसपी अभियान दीपक कुमार शर्मा शामिल हुए।

    हर परीक्षा केंद्र पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

    बैठक में निर्देश दिया गया कि जामताड़ा और सरायकेला को छोड़कर सभी जिलों के एसएसपी और एसपी अपने-अपने जिलों में उपायुक्त और जिला स्तरीय समन्वय समिति के साथ बैठक कर परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए जाएंगे।

    परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच कराई जाएगी। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेजर, चिप या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा केंद्र में ले जाने की पूरी तरह मनाही रहेगी।

    एनटीए ने निर्देश दिया है कि प्रश्न पत्रों को स्ट्रांग रूम से परीक्षा केंद्र तक और परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को वापस स्ट्रांग रूम तक पूरी सुरक्षा के साथ पहुंचाया जाए। इसके लिए पूरे मार्ग को पहले से सुरक्षित बनाया जाएगा और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

    21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाएगा। ऐसे में पुलिस और जिला प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

    एयरफोर्स के जरिए पहुंचेंगे प्रश्न पत्र

    बैठक में बताया गया कि री-एग्जाम के प्रश्न पत्र भारतीय वायुसेना के माध्यम से रांची, देवघर और जमशेदपुर एयरपोर्ट लाए जाएंगे। यहां से इन्हें झारखंड के अलावा बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई और ओडिशा के केन्दुझर व रायरंगपुर स्थित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं भी इसी व्यवस्था के तहत वापस भेजी जाएंगी। धनबाद के परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्न पत्र पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एयरबेस से और सिमडेगा के लिए ओडिशा के राउरकेला एयरपोर्ट से लाए जाएंगे। संबंधित जिलों की पुलिस को दूसरे राज्यों की पुलिस और डाक विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक जिले में फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया जाएगा, जो परीक्षा के दौरान लगातार गश्त करेगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करेगा।

    एनटीए और पुलिस मुख्यालय ने परीक्षा से पहले अफवाहों और पेपर लीक जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए सोशल मीडिया की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास मौजूद फोटोकॉपी की दुकानों, साइबर कैफे और कोचिंग सेंटरों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। यदि परीक्षा को प्रभावित करने की किसी भी तरह की सूचना मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक के अंत में सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे इन सभी दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता और सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, ताकि 21 जून को होने वाला NEET (UG)-2026 का री-एग्जाम पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जा सके।

    Also Read : झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    High alert in Jharkhand regarding NEET UG re-exam; strict instructions issued. NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट कड़े निर्देश जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत
    Next Article झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.