Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
    कोडरमा

    तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग पर पथलडीहा के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश दास अपने मित्र शमसुल अंसारी के साथ जयनगर के तेतरौन से कार द्वारा कोडरमा आ रहे थे। कार जैसे ही पथलडीहा के पास पहुंची, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

    टक्कर इतनी जोरदार कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे के दौरान कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे चालक और आगे की सीट पर बैठे एक अन्य यात्री की जान बच गई। हालांकि उन्हें भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर बताई जा रही है।

    पीछे बैठे यात्री के दोनों पैर गंभीर रूप से घायल

    दुर्घटना में कार की पिछली सीट पर बैठे शमसुल अंसारी को सबसे अधिक चोटें आईं। उनके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा चालक महेश दास और बाजो राम भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर कोडरमा थाना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन की तेज रफ्तार और चालक द्वारा नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

    Also Read : घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    Speeding car crashes into a tree; three people critically injured. तीन लोग गंभीर रूप से घायल तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी अजय नाथ झा ने खंगाले खेल विभाग के रिकॉर्ड, एक सप्ताह में अपडेट करने का आदेश
    Next Article रांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर का ताला तोड़ उड़ा डाले पांच लाख के जेवर, केदारनाथ यात्रा पर गया परिवार

    June 17, 2026
    झारखंड

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026
    चतरा

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026
    Latest Posts

    बंद घर का ताला तोड़ उड़ा डाले पांच लाख के जेवर, केदारनाथ यात्रा पर गया परिवार

    June 17, 2026

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026

    रांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन

    June 17, 2026

    तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.