Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में लगातार हो रही गृहभेदन और चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक संगठित चोरी गिरोह के सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में सोना-चांदी के जेवर, नकदी, हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

    बंद घर से हुई थी 15 लाख से अधिक की चोरी

    रूरल एसपी गौरव गोस्वामी ने मीडिया को बताया कि बीते 27 मई को केतारी बगान, नामकुम निवासी दीपक कुमार उर्फ पिंटू के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, महंगी घड़ियां और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। इस घटना के अलावा नामकुम थाना क्षेत्र में कई अन्य बंद घरों में भी चोरी की घटनाएं हुई थीं। लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रूरल एसपी गौरव गोस्वामी और डीएसपी अमर पांडेय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

    पश्चिम बंगाल से दबोचा गया गिरोह का सरगना

    जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल उर्फ अहमद राजा उर्फ साहिल (24) को गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का रहने वाला है और फिलहाल रांची में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से चोरी की रकम में से एक लाख रुपये नकद, एक देसी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक घड़ी और मोबाइल फोन बरामद किया।

    6 से 7 अपराधियों का गिरोह चलाता था सरगना

    पूछताछ में शेख अफरोज ने खुलासा किया कि वह अपने 6 से 7 साथियों के साथ मिलकर बंद घरों की रेकी करता था। घर खाली मिलने पर गिरोह चोरी की घटना को अंजाम देता था। चोरी के बाद जेवरात और अन्य कीमती सामान को बेचकर रकम आपस में बांट ली जाती थी। उसने पुलिस को बताया कि चोरी के अधिकांश जेवर लोवाडीह स्थित महारानी ज्वेलर्स में कम कीमत पर बेचे जाते थे। नामकुम की इस बड़ी चोरी में भी लगभग छह लाख रुपये में जेवर बेचे गए थे।

    ज्वेलर्स दुकान से बरामद हुए 212 ग्राम सोना और 18 किलो चांदी

    गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लोवाडीह स्थित महारानी ज्वेलर्स में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान लगभग 212 ग्राम सोना और 18 किलोग्राम चांदी बरामद की गई। जांच में सामने आया कि चोरी के जेवरों को दुकान मालिक गलाकर नए जेवर के रूप में तैयार कर देता था। इसके बाद पुलिस ने महारानी ज्वेलर्स के संचालक कृष्णा कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

    कई थाना क्षेत्रों में फैला था गिरोह का नेटवर्क

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह केवल नामकुम ही नहीं बल्कि सदर थाना, लोअर बाजार थाना और अन्य क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। चोरी के बाद सभी जेवर एक ही ज्वेलर्स के माध्यम से खपाए जाते थे।

    15 से अधिक मामलों में शामिल है मुख्य आरोपी

    पुलिस के अनुसार शेख अफरोज एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ रांची के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गृहभेदन, अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर अपराधों के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है।

    बरामद सामान

    पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 212 ग्राम सोने के जेवर, 18 किलोग्राम चांदी के जेवर, 1 लाख रुपये नकद, एक देसी पिस्तौल, तीन जिंदा गोलियां, एक घड़ी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

    अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार ज्वेलर्स संचालक के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

    Also Read : हेमंत कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर, रांची की सड़कों से लेकर पलामू की सिंचाई योजना तक करोड़ों की सौगात

    including the ringleader. Ranchi Police uncovers full details of a gang involved in house burglaries; two arrested घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली सरगना समेत दो गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनशामुक्त सिमडेगा की मुहिम को मिली रफ्तार, डीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ
    Next Article मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.