Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»संजय बोयपोई ह’त्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में सुपारी देकर कराया गया था म’र्डर
    जोहार ब्रेकिंग

    संजय बोयपोई ह’त्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में सुपारी देकर कराया गया था म’र्डर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 5, 2026Updated:June 5, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में हुए संजय बोयपोई की सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज चार दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम सुरेश सोय (20 वर्ष), कप्तान होनहांगा उर्फ टाटा (31 वर्ष), गुने हिन्दु अंगरिया उर्फ मोटा (22 वर्ष), बुधू बोदरा (27 वर्ष) और बिजू चौधरी (31 वर्ष) बताए गए। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

    एसडीपीओ बहामन टूटी ने मीडिया को बताया कि बीते 1 जून की रात करीब 12:10 बजे चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुईगांव निवासी संजय बोयपोई अपने घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल संजय की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

    एसआईटी गठित कर शुरू की गई जांच

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित रेणु के निर्देश पर एएसपी सह एसडीपीओ चक्रधरपुर और थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से लगातार छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर 4 जून को घटना में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    जमीन विवाद बना हत्या की वजह

    पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि मृतक संजय बोयपोई और आरोपी बिजू चौधरी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद और आपसी रंजिश चल रही थी।

    पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते बिजू चौधरी ने अन्य अपराधियों को सुपारी देकर संजय बोयपोई की हत्या करवाई। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। एसडीपीओ के अनुसार, तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचनाओं के आधार पर अपराधियों तक पहुंचा गया। लगातार छापेमारी और सटीक सूचना के कारण पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करने में सफल रही।

    पुलिस टीम की सराहना

    इस पूरे ऑपरेशन में चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार, एसआई परमेश्वर उरांव, रंजीत उरांव, राजकिशोर तिवारी, बिरबल चौबे, दिलीप कुमार, शशिभूषण सामड, तकनीकी शाखा के चंद्रशेखर और गंगाराम पुरती समेत सशस्त्र बल एवं चौकीदारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Also Read : म्यूटेशन नहीं होने से परेशान युवक 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    Five accused arrested in the Sanjay Boypoi murder case; the killing was a contract hit stemming from a land dispute. जमीन विवाद में सुपारी देकर कराया गया था मर्डर संजय बोयपोई हत्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleम्यूटेशन नहीं होने से परेशान युवक 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
    Next Article राज्यसभा सीटों को लेकर गठबंधन में खींचतान, झामुमो ने दिखाए तेवर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.