Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»म्यूटेशन नहीं होने से परेशान युवक 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
    जोहार ब्रेकिंग

    म्यूटेशन नहीं होने से परेशान युवक 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 5, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में शुक्रवार को उस समय हड़कं मच गया, जब एक युवक अपनी जमीन से जुड़े विवाद को लेकर करीब 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान चतरा जिले के टंडवा निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। वह बानादाग स्थित एनटीपीसी साइडिंग में कार्यरत बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विकास कुमार सुबह ही मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहीं से अपनी मांगों को लेकर विरोध जताने लगा। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ लग गई और सड़क पर कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई।

    पांच-छह महीने से लंबित है म्यूटेशन का मामला

    टावर पर चढ़े युवक का आरोप है कि उसकी जमीन का म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) पिछले पांच-छह महीनों से लंबित है। कई बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। विकास कुमार ने कटकमदाग के अंचल अधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है और अधिकारियों की मिलीभगत से उसकी जमीन किसी दूसरे व्यक्ति के नाम स्थानांतरित कर दी गई है।

    समाधान नहीं होने तक नीचे नहीं उतरने की चेतावनी

    युवक ने साफ कहा कि जब तक उसकी जमीन से संबंधित कागजात दुरुस्त नहीं किए जाते और म्यूटेशन की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। उसने अंचल अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग भी की।

    पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

    घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने युवक से मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ा रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंचल अधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी लगातार युवक से बातचीत कर रहे थे और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटे रहे।

    लोगों की भीड़ से बढ़ी परेशानी

    मोबाइल टावर पर युवक के चढ़ने की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। भीड़ के कारण सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस को लोगों को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

    फिलहाल प्रशासन युवक को सुरक्षित नीचे उतारने और उसकी शिकायत का समाधान निकालने के प्रयास में जुटा हुआ है। पूरे मामले पर पुलिस और प्रशासन की नजर बनी हुई है।

    Also Read : भारतमाला परियोजना को मिली रफ्तार, रामगढ़ में बनेंगे अंडरपास, फ्लाईओवर और फुटब्रिज

    a young man climbed an 85-foot-tall mobile tower Distressed over the lack of a mutation sparking a high-voltage drama that lasted for hours. घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा म्यूटेशन नहीं होने से परेशान युवक 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतमाला परियोजना को मिली रफ्तार, रामगढ़ में बनेंगे अंडरपास, फ्लाईओवर और फुटब्रिज
    Next Article संजय बोयपोई ह’त्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में सुपारी देकर कराया गया था म’र्डर

    Related Posts

    आदिवासी

    जोहार शक्ति ऋंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, देखें पूजा की पूरी विधि

    October 11, 2026
    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति ऋंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026

    नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, देखें पूजा की पूरी विधि

    October 11, 2026

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.