Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 May, 2026 ♦ 11:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नागपुर से सिमडेगा तक फैला अफीम कारोबार, होटल मालिक के घर से डेढ़ करोड़ का माल बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    नागपुर से सिमडेगा तक फैला अफीम कारोबार, होटल मालिक के घर से डेढ़ करोड़ का माल बरामद

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : महाराष्ट्र के नागपुर ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई में झारखंड के सिमडेगा से जुड़े बड़े अफीम कारोबार का खुलासा हुआ है। नागपुर की नारकोटिक्स विरोधी कार्रवाई दल और उमरेड थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सिमडेगा के एक होटल संचालक के घर से भारी मात्रा में अफीम, नकदी और तस्करी में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 68 लाख 83 हजार 500 रुपये बताई जा रही है।

    नागपुर में ट्रक चालक की गिरफ्तारी से खुला मामला

    जानकारी के अनुसार 20 मई 2026 को नागपुर ग्रामीण की नारकोटिक्स विरोधी टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक चालक की गतिविधि संदिग्ध लगी। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 237.17 ग्राम अफीम बरामद हुआ। इसके बाद उमरेड पुलिस थाना में कांड दर्ज किया गया।

    पूछताछ में सामने आया सिमडेगा का नाम

    पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि उसने यह अफीम झारखंड के सिमडेगा स्थित होटल अंतरा से खरीदी थी। आरोपी ने यह भी कहा कि उसके कई साथी भी उसी जगह से अफीम खरीदते हैं।

    यह जानकारी मिलते ही नागपुर ग्रामीण की एनडीपीएस टीम और उमरेड थाना पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपी को साथ लेकर 24 मई को टीम सिमडेगा पहुंची। यहां सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर सिमडेगा थाना और टी. टांगर थाना पुलिस की मदद से गोपनीय जांच शुरू की गई।

    होटल मालिक की पहचान, घर से मिला छिपाकर रखा अफीम

    जांच के दौरान आरोपी ने होटल अंतरा के मालिक मनीष कुमार की पहचान की। मनीष कुमार भंडारटोली का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि उसी व्यक्ति ने उसे अफीम बेचा था। इसके बाद संयुक्त टीम ने मनीष कुमार के घर में छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर और उसके पीछे छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में अफीम बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से कई अहम सामान भी जब्त किए।

    नकदी और बिक्री का सामान भी मिला

    छापेमारी में पुलिस को अफीम की खुदरा बिक्री में इस्तेमाल होने वाले कई सामान मिले। इनमें इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा, पारदर्शी प्लास्टिक पॉलिथीन और रबर बैंड शामिल हैं। इसके अलावा घर से 23 लाख 35 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।

    पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच

    पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि सिमडेगा से दूसरे राज्यों में अफीम की सप्लाई की जा रही थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    Also Read : कोडरमा में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 लाख की अवैध लकड़ियां जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

    Opium Racket Spreads from Nagpur to Simdega; Contraband Worth ₹1.5 Crore Recovered from Hotel Owner's Residence नागपुर से सिमडेगा तक फैला अफीम कारोबार होटल मालिक के घर से डेढ़ करोड़ का माल बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDA बढ़ोतरी से जैविक खेती तक, हेमंत सरकार ने 39 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

    Related Posts

    झारखंड

    DA बढ़ोतरी से जैविक खेती तक, हेमंत सरकार ने 39 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

    May 27, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 लाख की अवैध लकड़ियां जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

    May 27, 2026
    झारखंड

    धूप में खेलने पर डांट पड़ी तो घर छोड़ निकले भाई-बहन, रांची पुलिस ने चर्च से किया सकुशल बरामद

    May 27, 2026
    Latest Posts

    नागपुर से सिमडेगा तक फैला अफीम कारोबार, होटल मालिक के घर से डेढ़ करोड़ का माल बरामद

    May 27, 2026

    DA बढ़ोतरी से जैविक खेती तक, हेमंत सरकार ने 39 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

    May 27, 2026

    कोडरमा में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 लाख की अवैध लकड़ियां जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

    May 27, 2026

    धूप में खेलने पर डांट पड़ी तो घर छोड़ निकले भाई-बहन, रांची पुलिस ने चर्च से किया सकुशल बरामद

    May 27, 2026

    आपसी रंजिश का नतीजा है खूंटी का डबल म’र्डर, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    May 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.