Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 लाख की अवैध लकड़ियां जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
    झारखंड

    कोडरमा में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 लाख की अवैध लकड़ियां जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 27, 2026Updated:May 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा में वन विभाग नेकार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी तस्करी का खुलासा किया है। वन विभाग की टीम ने शहर के सुजानपुर गांव स्थित एसपी आवास के पीछे एक मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध लकड़ियां बरामद कीं। कार्रवाई के दौरान दो कथित तस्करों सूरज साव और केवल साव को गिरफ्तार किया गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) सौमित्र शुक्ला ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि उक्त मकान में अवैध तरीके से लकड़ियों का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई और अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से संयुक्त छापेमारी की गई।

    गोदाम से मिली महंगी प्रजातियों की लकड़ियां

    छापेमारी के दौरान मकान के नीचे बने गोदाम से भारी मात्रा में लकड़ी का चिरान पटरा बरामद किया गया। जब्त लकड़ियों में शीशम, सागवान, सखुआ, गमहार और अकेशिया जैसी महंगी प्रजातियों की लकड़ियां शामिल हैं। DFO के मुताबिक करीब 13 ट्रैक्टर लकड़ियां जब्त की गई हैं। जब्ती सूची तैयार होने के बाद ही इसकी सटीक कीमत सामने आएगी, लेकिन शुरुआती अनुमान के अनुसार लकड़ियों की कीमत 15 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

    जंगलों से अवैध कटाई की आशंका

    वन विभाग को शक है कि ये लकड़ियां जिले के जंगलों से अवैध कटाई कर लाई गई थीं। फिलहाल गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। वन विभाग ने संकेत दिए हैं कि इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे और बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

    Also Read : धूप में खेलने पर डांट पड़ी तो घर छोड़ निकले भाई-बहन, रांची पुलिस ने चर्च से किया सकुशल बरामद
    #Koderma #ForestDepartment #WoodSmuggling #IllegalTimber #KodermaNews #JharkhandNews #ForestRaid #TimberMafia #PoliceAction #BreakingNews #DFO #IllegalBusiness #ForestCrime #JharkhandPolice
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधूप में खेलने पर डांट पड़ी तो घर छोड़ निकले भाई-बहन, रांची पुलिस ने चर्च से किया सकुशल बरामद
    Next Article DA बढ़ोतरी से जैविक खेती तक, हेमंत सरकार ने 39 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बनी रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026
    क्राइम

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026
    Latest Posts

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बनी रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.