Ranchi : रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर सेक्टर-01, धुर्वा निवासी चिरंजीव कुमार महतो के दो बच्चे घर से अचानक लापता हो गए थे। बताया गया कि 25 मई को दिन करीब 12 बजे मां ने दोनों बच्चों को तेज धूप में खेलने से मना किया था। इसी बात से नाराज होकर 6 साल के युवांश महतो और 10 साल की रोशनि कुमारी घर से पैदल ही निकल गए। काफी देर तक बच्चा घर वापस नहीं आया तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार वालों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद बच्चों के पिता ने जगन्नाथपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


