Ranchi : झारखंड अधिविद्या परिषद् (JAC) ने मदरसा परीक्षा 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद की ओर से जारी क्रमांक 35/2026 के अनुसार राज्यभर में कक्षा वस्तानियों से लेकर मौलवी स्तर तक की परीक्षाएं 16 जून से शुरू होकर 23 जून तक चलेंगी। JAC की ओर से मदरसा परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। यानी 16 जून को पहली पाली में ‘दिनियत-I’ और दूसरी पाली में ‘दिनियत-II’ की परीक्षा होगी।


