Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दो दिनों में 30 से ज्यादा गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दो दिनों में 30 से ज्यादा गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 27, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में अपराध और फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। राकेश रंजन के निर्देश पर रांची पुलिस ने पिछले दो दिनों में “ऑपरेशन प्रहार” चलाकर 30 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 135 से अधिक लंबित वारंटों का भी निष्पादन किया गया। इस अभियान के बाद अपराधियों और फरार आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।

    देर रात तक चली छापेमारी

    एसएसपी राकेश रंजन के अनुसार “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात तक कई इलाकों में दबिश दी। इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों, वारंटियों और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

    एसएसपी का कहना है कि कई आरोपी ऐसे थे जो काफी दिनों से लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे थे। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर इनकी गिरफ्तारी की गई।

    अपराध नियंत्रण के लिए बनाई गई विशेष रणनीति

    एसएसपी ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” केवल एक सामान्य अभियान नहीं है, बल्कि अपराध नियंत्रण और संगठित अपराध पर शिकंजा कसने की विशेष रणनीति का हिस्सा है। इस अभियान को समय-समय पर दोबारा सक्रिय किया जाता है, ताकि अपराधियों में पुलिस का डर बना रहे और कानून व्यवस्था मजबूत हो सके।

    सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई

    अभियान में शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की पुलिस टीमों को लगाया गया था। सिटी और रूरल एसपी के नेतृत्व में सभी डीएसपी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी होने से अपराधियों को संभलने का मौका नहीं मिला।

    एसएसपी ने दी सख्त चेतावनी

    एसएसपी राकेश रंजन ने साफ कहा है कि अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। लगातार चल रहे अभियान से आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है, वहीं अपराधियों में डर का माहौल बना हुआ है।

    Also Read : झारखंड मदरसा परीक्षा का शेड्यूल जारी, 16 जून से होंगी परीक्षाएं

    Major Police Crackdown on Criminals in Ranchi: Over 30 Arrested in Two Days दो दिनों में 30 से ज्यादा गिरफ्तार रांची में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड मदरसा परीक्षा का शेड्यूल जारी, 16 जून से होंगे एग्जाम
    Next Article बकरीद पर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.