Giridih : गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो इलाके में पुलिस ने देह व्यापार के एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। यहां से दो नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों को काम दिलाने का झांसा देकर यहां लाया गया था और फिर जबरदस्ती गलत धंधे में धकेला जा रहा था। पुलिस जांच में पता चला है कि बरामद की गई दोनों लड़कियां सगी जुड़वां बहनें हैं। उन्हें बेहतर नौकरी और कमाई का लालच देकर गिरिडीह बुलाया गया था। यहां लाने के बाद उन्हें एक कमरे में रखा गया और देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।


