Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 May, 2026 ♦ 3:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आलमगीर आलम के भरोसे पर खत्म हुआ शेरशाहबादी समाज का धरना
    झारखंड

    आलमगीर आलम के भरोसे पर खत्म हुआ शेरशाहबादी समाज का धरना

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पूर्व मंत्री आलमगीर आलम
    पूर्व मंत्री आलमगीर आलम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj : साहिबगंज के बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को आखिरकार खत्म हो गया। यह धरना 4 मई 2026 से शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर चल रहा था। काफी दिनों से आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए थे और प्रशासन से ठोस पहल की मांग कर रहे थे। धरना स्थल पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और राजमहल विधायक एमटी राजा पहुंचे। दोनों नेताओं ने आंदोलनकारियों से बातचीत की और उनकी मांगों को गंभीरता से उठाने का भरोसा दिया। आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त करने का फैसला लिया।पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उपायुक्त और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई है। उन्होंने आंदोलनकारियों को भरोसा दिलाया कि शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गंभीर पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज की मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और समाधान निकालने की पूरी कोशिश होगी।

    जांच समिति बनाने का फैसला

    धरना स्थल पर राजमहल एसडीओ सदानंद महतो भी मौजूद रहे। आंदोलनकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद एक अहम फैसला लिया गया। तय हुआ कि इस पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई जाएगी। इस कमेटी में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्य भी शामिल रहेंगे।

    रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी

    यह जांच समिति पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करेगी और उसे राज्य सरकार को भेजा जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार कैबिनेट स्तर पर संशोधन कर शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र फिर से जारी कराने की प्रक्रिया शुरू करेगी।धरना खत्म होने के दौरान मौके पर शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के कई सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार और प्रशासन उनके मुद्दे का जल्द समाधान निकालेगा। अगर वादे पूरे नहीं हुए तो आगे फिर आंदोलन का रास्ता अपनाया जा सकता है।

    Also Read : रामगढ़ में बड़ी वारदात की तैयारी फेल, राहुल दुबे गैंग के 7 गुर्गे धराये

    Alamgir Alam Barharwa News Barharwa Protest Breaking news Caste Certificate Demand caste certificate issue Dharna News Government Committee Jharkhand news Jharkhand Politics Local News MT Raja political news Protest Ends Rajmahal News Sadanand Mahato Sahibganj breaking news Sahibganj news Shershahabadi Development Society Shershahabadi Society
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में बड़ी वारदात की तैयारी फेल, राहुल दुबे गैंग के 7 गुर्गे धराये
    Next Article सेंट एंथोनी स्कूल का समर कैंप बना बच्चों के हुनर का मंच, 8 दिवसीय विशेष कक्षाओं का उत्साहपूर्ण समापन

    Related Posts

    जामताड़ा

    सेंट एंथोनी स्कूल का समर कैंप बना बच्चों के हुनर का मंच, 8 दिवसीय विशेष कक्षाओं का उत्साहपूर्ण समापन

    May 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में बड़ी वारदात की तैयारी फेल, राहुल दुबे गैंग के 7 गुर्गे धराये

    May 26, 2026
    कोर्ट की खबरें

    रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपियों को नहीं मिली राहत, जमानत पर फैसला अब 3 जून को

    May 26, 2026
    Latest Posts

    सेंट एंथोनी स्कूल का समर कैंप बना बच्चों के हुनर का मंच, 8 दिवसीय विशेष कक्षाओं का उत्साहपूर्ण समापन

    May 26, 2026

    आलमगीर आलम के भरोसे पर खत्म हुआ शेरशाहबादी समाज का धरना

    May 26, 2026

    रामगढ़ में बड़ी वारदात की तैयारी फेल, राहुल दुबे गैंग के 7 गुर्गे धराये

    May 26, 2026

    रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपियों को नहीं मिली राहत, जमानत पर फैसला अब 3 जून को

    May 26, 2026

    IAS छवि रंजन ने संभाली खेल निदेशक की कमान, झारखंड के खिलाड़ियों को मिलेगी नई उड़ान

    May 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.