Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ में बड़ी वारदात की तैयारी फेल, राहुल दुबे गैंग के 7 गुर्गे धराये
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में बड़ी वारदात की तैयारी फेल, राहुल दुबे गैंग के 7 गुर्गे धराये

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 26, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले में संगठित अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पतरातु थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे राहुल दुबे गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से हथियार, जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसपी मुकेश लुनायत के मुताबिक हाल के महीनों में इलाके में गोलीबारी और रंगदारी की कई घटनाएं हुई थीं। इन मामलों में शामिल अपराधियों की तलाश के लिए एसपी रामगढ़ के निर्देश पर पतरातु एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी।

    गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

    एसपी मुकेश लुनायत ने मीडिया को बताया कि बीते 25 मई को सूचना मिली कि कुछ अपराधी पतरातु इलाके में जमा हुए हैं और बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट और मुखबिर की जानकारी के आधार पर इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान विकास साव, विशाल कुमार, बिटु कुमार रवि, हीरालाल कुमार, दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन, एहतेसान अंसारी उर्फ दुलर्भ और एक नाबालिग को पकड़ लिया गया।

    पूछताछ में कई फायरिंग केस का खुलासा

    पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पतरातु रेलवे फ्लाईओवर गेट पर हुई गोलीबारी, ओसम डेयरी प्लांट के बाहर फायरिंग और अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हुई गोलीबारी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और उसके इशारे पर काम करते थे।

    ये सामान बरामद हुआ

    पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 7.62 एमएम का एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, 34 जिंदा गोलियां, दो टीवीएस अपाचे बाइक, एक स्टार सिटी प्लस मोटरसाइकिल और छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    कई आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं केस

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विकास साव और दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें रंगदारी, फायरिंग, आर्म्स एक्ट और यूएपीए तक के केस शामिल हैं। बिटु कुमार रवि पर भी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज बताए गए हैं।

    जेल भेजे गए आरोपी

    इस मामले में पतरातु थाना में कांड दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

    Also Read : कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

    Major Crime Plot Foiled in Ramgarh; 7 Henchmen of Rahul Dubey Gang Apprehended रामगढ़ में बड़ी वारदात की तैयारी फेल राहुल दुबे गैंग के 7 गुर्गे धराये
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपियों को नहीं मिली राहत, जमानत पर फैसला अब 3 जून को
    Next Article आलमगीर आलम के भरोसे पर खत्म हुआ शेरशाहबादी समाज का धरना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पीरियड्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : कहा, स्कूलों में सुविधाएं दीजिए, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिए

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पर भी गैंग रेप का आरोप लगाया जा सकता है : दिल्ली हाईकोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरीश चंद्र : गणित के वे महान भारतीय वैज्ञानिक, जिनके सिद्धांतों पर टिकी है क्वांटम फिजिक्स और स्पेस साइंस की दुनिया

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    Latest Posts

    पीरियड्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : कहा, स्कूलों में सुविधाएं दीजिए, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिए

    October 16, 2026

    महिला पर भी गैंग रेप का आरोप लगाया जा सकता है : दिल्ली हाईकोर्ट

    October 16, 2026

    हरीश चंद्र : गणित के वे महान भारतीय वैज्ञानिक, जिनके सिद्धांतों पर टिकी है क्वांटम फिजिक्स और स्पेस साइंस की दुनिया

    October 16, 2026

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.