Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल, प्रत्याशी उतारने का ऐलान
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल, प्रत्याशी उतारने का ऐलान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में आगामी 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। भाजपा ने तय किया है कि वह इस बार राज्यसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। यह फैसला भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की अहम बैठक में लिया गया। बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए।

    बैठक में राज्यसभा चुनाव से जुड़े सभी राजनीतिक और संगठनात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने चुनावी समीकरण, समर्थन और रणनीति को लेकर मंथन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भाजपा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी।

    बैठक के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का प्रत्याशी सिर्फ मैदान में नहीं उतरेगा, बल्कि निश्चित रूप से जीत भी हासिल करेगा। उनके बयान के बाद झारखंड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है।

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा का यह फैसला आगामी चुनावी रणनीति और संगठन की सक्रियता को दिखाता है। पार्टी इस चुनाव के जरिए अपने राजनीतिक संदेश को मजबूत करना चाहती है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि भाजपा किस चेहरे को उम्मीदवार बनाती है।

    बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, नीलकंठ सिंह मुंडा, बालमुकुंद सहाय, विद्युत वरण महतो, अमर कुमार बाऊरी, श्याम नारायण दुबे, आरती सिंह और गणेश तिवारी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

    Also Read : कांटा टोली-कोकर रोड पर राहगीरों से लूटपाट, हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    BJP Sounds the Bugle for Rajya Sabha Elections in Jharkhand; Announces Candidacy झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल प्रत्याशी उतारने का ऐलान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बकरीद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने एसएसपी-एसपी को किया अलर्ट
    Next Article “3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    Latest Posts

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.