Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के बरियातु थाना क्षेत्र के मैथन मैरेज हॉल में शादी समारोह के दौरान दुल्हन का गहनों और नकदी से भरा बैग चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से करीब 16 लाख रुपए के सोने, चांदी और हीरे के आभूषण के साथ 96 हजार 800 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी मध्य प्रदेश का रहने वाला है और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

    शादी के बीच गायब हुआ दुल्हन का बैग

    घटना 1 मई 2026 की है। मैथन मैरेज हॉल में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान किसी ने दुल्हन का बैग गायब कर दिया। बैग में महंगे गहने, नकदी और मोबाइल फोन रखा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी बैग का कोई पता नहीं चला। इसके बाद बरियातु थाना में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने बरियातु थाना कांड संख्या 79/26 के तहत जांच शुरू की।

    सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

    मामले के खुलासे के लिए सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने मैरेज हॉल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के शामिल होने की जानकारी मिली। जांच के आधार पर पुलिस ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से जैकी सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी टूट गया और चोरी की पूरी घटना स्वीकार कर ली।

    आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुए गहने

    पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए गहने और नकदी बरामद कर ली। बरामद सामान में करीब 16 लाख रुपए मूल्य के सोने, चांदी और हीरे के आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा 96 हजार 800 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं।

    मध्य प्रदेश का रहने वाला है आरोपी

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान जैकी सिंह (39) के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला अंतर्गत बोड़ा थाना क्षेत्र के गुलखेड़ा गांव का निवासी है। उसके पिता का नाम नंदन सिंह बताया गया है।

    इन पुलिस अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका

    छापेमारी टीम में बरियातु थाना के पुलिस अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। टीम में शामिल अधिकारियों में एसआई भानु कुमार भारती और एसआई जोयदीप बोस शामिल थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के और कितने सदस्य हैं और उन्होंने दूसरे राज्यों में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।

    Also Read : होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Inter-state Thief Who Stole Bride's Bag at Wedding Arrested; Ranchi Police Apprehend Him in Madhya Pradesh रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
    Next Article अंतिम संस्कार के 7 दिन बाद जिंदा लौटा व्यक्ति, अब पुलिस जुटी दफ़नाये गए शव की शिनाख्त में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026

    यौन शोषण के आरोप में 65 दिन काटी जेल, 32 महीने बाद मिला न्याय

    July 5, 2026

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.