Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 May, 2026 ♦ 8:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संगठन के आह्वान पर बुधवार को जामताड़ा जिले में दवा व्यवसायियों की एक दिवसीय हड़ताल पूरी तरह सफल रही। हड़ताल के कारण जिले की लगभग सभी दवा दुकानें बंद रहीं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जामताड़ा और मिहिजाम शहर में इसका व्यापक असर देखने को मिला। हालांकि आपातकालीन जरूरतों को देखते हुए जामताड़ा शहर के कायस्थ पाड़ा मोड़ स्थित जूली मेडिकल और मिहिजाम में मेडिक्योर मेडिकल को खुला रखा गया था, जहां जरूरतमंद मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

    जामताड़ा जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि यह आंदोलन केवल व्यापारिक हितों के लिए नहीं, बल्कि दवा व्यवस्था में पारदर्शिता और मरीजों की सुरक्षा के लिए भी किया गया है। संगठन के सदस्य गोपाल डालमिया, अजय अलसेरिया, प्रवीण डोकानिया, रोहित लोहारुका, सुनील सिंह, कृष्णा सेन, गौर मंडल, राकेश सेन, अरुण बर्नवाल और सुनील पोद्दार ने संयुक्त रूप से कहा कि ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की अनियंत्रित बिक्री और बड़े कॉर्पोरेट संस्थानों द्वारा भारी डिस्काउंट दिए जाने से छोटे दवा व्यवसायियों पर असर पड़ रहा है।

    ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियंत्रण की मांग

    दवा व्यवसायियों का कहना है कि बिना पर्याप्त निगरानी के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री मरीजों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने नकली दवाओं की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की भी मांग उठाई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि दवा कोई सामान्य वस्तु नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा संवेदनशील विषय है। ऐसे में इसकी बिक्री और वितरण व्यवस्था में जवाबदेही तय होना जरूरी है।

    सरकार से गंभीर पहल की उम्मीद

    दवा व्यवसायियों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और दवा कारोबार से जुड़े नियमों को और मजबूत बनाएगी। हड़ताल के दौरान पूरे जिले में मेडिकल दुकानों के बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हुई, लेकिन आपातकालीन सेवा जारी रखने के लिए कुछ मेडिकल दुकानों को खुला रखा गया ताकि गंभीर मरीजों को दिक्कत न हो।

    Also Read : रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    Business Comes to a Standstill Due to Pharmacy Strike; Patient Hardships Mount in Jamtara जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम
    Next Article होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    झारखंड

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026
    झारखंड

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    गाड़ी ट्रांसफर से लेकर डुप्लीकेट RC तक, अब सबकुछ ऑनलाइन, डीटीओ की नई सुविधा शुरू

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.