Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गाड़ी ट्रांसफर से लेकर डुप्लीकेट RC तक, अब सबकुछ ऑनलाइन, डीटीओ की नई सुविधा शुरू
    झारखंड

    गाड़ी ट्रांसफर से लेकर डुप्लीकेट RC तक, अब सबकुछ ऑनलाइन, डीटीओ की नई सुविधा शुरू

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग डीटीओ कार्यालय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : जिला परिवहन कार्यालय यानी डीटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब गाड़ियों से जुड़े कई जरूरी काम घर बैठे ऑनलाइन हो सकेंगे। परिवहन विभाग ने वाहन संबंधी कई सेवाओं को पूरी तरह फेसलेस कर दिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए घंटों लाइन में खड़े होने या बार-बार डीटीओ कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। परिवहन विभाग की नई व्यवस्था के तहत अब गाड़ी ट्रांसफर, डुप्लीकेट आरसी, मोबाइल नंबर अपडेट, नाम सुधार और एनओसी यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जैसे काम ऑनलाइन किए जा सकेंगे। पहले इन कामों के लिए लोगों को कई बार डीटीओ कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। दस्तावेज जांच और प्रक्रिया पूरी होने में भी काफी समय लग जाता था। लेकिन अब पूरी प्रक्रिया डिजिटल कर दी गई है। फेसलेस व्यवस्था का मतलब है कि अब आवेदकों को अपने वाहन से जुड़े काम के लिए शारीरिक रूप से कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जरूरी दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड होंगे और फीस का भुगतान भी ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद डीटीओ कार्यालय दस्तावेजों की जांच करेगा और प्रक्रिया पूरी होने पर संबंधित दस्तावेज जारी कर दिए जाएंगे। इससे लोगों का समय बचेगा और अनावश्यक भागदौड़ भी खत्म होगी।

    नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन पहले से हो रहा ऑनलाइन

    परिवहन विभाग पहले ही नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को फेसलेस कर चुका है। अब वाहन खरीदते ही शोरूम से ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। वाहन मालिकों को अलग से डीटीओ कार्यालय नहीं जाना पड़ता। शोरूम स्तर पर आवेदन और दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीटीओ कार्यालय ऑनलाइन सत्यापन करता है और फिर रजिस्ट्रेशन बुक उपलब्ध करा दी जाती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों को सबसे बड़ी राहत दलालों और लंबी लाइनों से मिलने वाली है। अब मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए ही कई जरूरी काम आसानी से किए जा सकेंगे। लोगों का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और काम भी तेजी से होंगे।

    डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम

    परिवहन विभाग की इस पहल को डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। विभाग का कहना है कि आने वाले समय में और भी सेवाओं को ऑनलाइन किया जाएगा, ताकि आम लोगों को ज्यादा सुविधा मिल सके। हजारीबाग के डीटीओ बैधनाथ कामती ने बताया कि पहले सिर्फ नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की सुविधा फेसलेस थी, लेकिन अब कई अन्य सेवाओं को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को कार्यालय की अनावश्यक दौड़-भाग से राहत मिलेगी और वाहन संबंधी काम तेजी से पूरे हो सकेंगे।

    Also Read : अब बदलेगी हजारीबाग की तस्वीर, ओल्ड बायपास के चौड़ीकरण पर 107 करोड़ खर्च

    Breaking news DTO Hazaribagh duplicate RC faceless transport service Jharkhand news News Samvad online vehicle transfer Today News Trending News vehicle services online
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग को जाम से मिलेगी राहत, 107 करोड़ की 9.8 KM सड़क परियोजना का हुआ शिलान्यास
    Next Article माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026

    हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत

    June 9, 2026

    साधु बनकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा

    June 9, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.