Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश, DC ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश
    झारखंड

    रामगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश, DC ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है। डीसी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सेवाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। DC ने साफ कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को तय मानकों के अनुसार सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पोषण आहार, स्वास्थ्य जांच और बच्चों की देखभाल जैसी सेवाओं में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।

    केंद्रों की साफ-सफाई और आधारभूत सुविधाओं पर फोकस

    बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। DC ने कहा कि सभी केंद्रों की नियमित निगरानी की जाए और जहां भी कमी मिले, उसे जल्द दूर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि केंद्रों का माहौल बच्चों के अनुकूल और सुरक्षित होना चाहिए। जिला प्रशासन ने कुपोषण रोकने और पोषण अभियान को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। अधिकारियों से कहा गया कि बच्चों का नियमित वजन, स्वास्थ्य जांच और रिकॉर्ड अपडेट रखने का काम समय पर हो। साथ ही लाभुकों तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। DC ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था को लेकर नियमित निरीक्षण किया जाएगा। अगर किसी केंद्र में गड़बड़ी या लापरवाही मिली तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी राहत, राममोहन नायडू ने लॉन्च किया उड़ान कैफे

    Anganwadi centre Breaking news child welfare Jharkhand news nutrition campaign Ramgarh News Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी राहत, राममोहन नायडू ने लॉन्च किया उड़ान कैफे
    Next Article रांची में मोबाइल लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026
    क्राइम

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे… की अवधारणा को बहस में लाने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जानिये

    July 6, 2026

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.