Joharlive Desk
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बताया कि पूर्व के वर्षों की तुलना में इस वर्ष अबतक धान की रिकॉर्ड अधिप्राप्ति हुई है।
श्री कुमार ने शनिवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक में कहा कि जानकारी दी गयी है कि पूर्व के वर्षों की तुलना में इस वर्ष अब तक रिकाॅर्ड धान अधिप्राप्ति हुयी है, यह खुशी की बात है। राज्य में उत्पादन और उत्पादकता बढ़ी है। हर क्षेत्र की अलग-अलग उत्पादन क्षमता है।अगले वर्ष धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य के लिये क्षेत्रवार वास्तविक आकलन करायें ताकि और अधिक धान अधिप्राप्ति की जा सके। धान अधिप्राप्ति का कार्य भी ससमय शुरू हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बचे हुए किसानों का आकलन कराएं और क्षेत्र में धान की उपलब्धता का भी आकलन करें। कोई भी इच्छुक किसान धान अधिप्राप्ति से वंचित न रहे। प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) और चावल मिलों की भंडारण क्षमता का आकलन कर उसका विस्तार करें। सभी जिलों में गोदाम और स्टोरेज की स्थापना के लिये तेजी से काम करें। उन्होंने कहा कि रैयत किसानों के साथ-साथ गैर रैयत किसानों से भी काफी मात्रा में धान अधिप्राप्ति की गयी है, इससे गरीब किसानों को अपने धान का उचित मूल्य मिल रहा है, यह खुशी की बात है।
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleअप्रैल से मनरेगा कर्मियों को बढ़ी दर पर होगा भुगतान : डॉ. उरांव
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More


