Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शराबियों-जुआरियों पर रांची पुलिस का प्रहार, ताबड़तोड़ की छापेमारी
    जोहार ब्रेकिंग

    शराबियों-जुआरियों पर रांची पुलिस का प्रहार, ताबड़तोड़ की छापेमारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती अड्डेबाजी, शराबखोरी और जुआ खेलने की शिकायतों के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर शहर और आसपास के इलाकों में विशेष अभियान चलाकर अवैध अड्डों पर कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से अड्डेबाजों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

    CIP और IIMC मैदान में पुलिस की छापेमारी

    कांके थाना क्षेत्र के CIP मैदान और IIMC मैदान में पुलिस ने अचानक छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि इन मैदानों में शाम होते ही शराबियों और जुआ खेलने वालों का जमावड़ा लग रहा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और मैदान में बैठकर शराब पीने व जुआ खेलने वालों को कड़ी चेतावनी दी।

    पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, जुआ और अड्डेबाजी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान के दौरान कई लोगों को वहां से हटाया गया और इलाके में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

    नामकुम इलाके में भी चला सख्त अभियान

    इधर नामकुम थाना क्षेत्र में भी अवैध अड्डेबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी कर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि कुछ इलाकों में शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा था, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी।

    पुलिस ने अभियान के दौरान लोगों से भी सहयोग की अपील की और कहा कि कहीं भी अवैध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें।

    लगातार जारी रहेगा अभियान

    रांची एसएसपी राकेश रंजन का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। एसएसपी के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्ती और निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि अवैध अड्डेबाजी, शराबखोरी और जुआ खेलने वालों के खिलाफ आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    Conduct Rapid-Fire Raids Ranchi Police Crack Down on Drinkers and Gamblers ताबड़तोड़ की छापेमारी शराबियों-जुआडियों पर रांची पुलिस का प्रहार शराबियों-जुआरियों पर रांची पुलिस का प्रहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
    Next Article BREAKING-55 लाख बंटवारा प्रकरण : आकाश और विकास पर गोली चलाने वाला शख्स सोनू यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे, रांची पुलिस ने पकड़ा पटना से

    Related Posts

    क्राइम

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026
    Latest Posts

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.