Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चाईबासा के पोड़ाहाट जंगल में मुठभेड़, 1-2 उग्रवादियों के मारे जाने की खबर
    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा के पोड़ाहाट जंगल में मुठभेड़, 1-2 उग्रवादियों के मारे जाने की खबर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 19, 2026Updated:May 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नक्सलियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : झारखंड के चाईबासा जिले के पोड़ाहाट जंगल में मंगलवार को सुरक्षाबलों और राक्षसों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस एनकाउंटर में 1 से 2 नक्सलीयों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि पोड़ाहाट जंगल इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलीयों ने सील पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी होती रही। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है। जंगल में सर्च ऑपरेशन तेजी से कर दिया गया है ताकि भागे हुए नक्सलीयों का पता लगाया जा सके। सुरक्षाबल लगातार इलाके की निगरानी कर रही हैं।

    तड़के साढ़े छह बजे हुई मुठभेड़

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोबरा 209 बटालियन के जवान पिछले दो दिनों से सोनुवा, गोइलकेरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सर्च अभियान चला रहे थे। तड़के करीब छह बजे कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया।

    एसपी ने की पुष्टि, हाई अलर्ट जारी

    पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इलाके में ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षाबलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पूरे सारंडा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    मिसिर बेसरा के नेतृत्व में सक्रिय नक्सली

    सूत्रों के अनुसार इलाके में माओवादी नेता मिसिर बेसरा के नेतृत्व में नक्सली अब भी सक्रिय हैं। हाल ही में गोईलकेरा थाना क्षेत्र में एक पूर्व नक्सली रमेश चांपिया की हत्या के बाद संकेत मिल रहे थे कि नक्सली सारंडा से निकलकर कोल्हान और पोड़ाहाट जंगल में आसपास के इलाकों में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं।

    Also Read : चतरा में 14.5 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली सप्लाई का खुलासा
    Anti-Naxal Operation Breaking news chaibasa Chaibasa News Jharkhand Naxal operation Jharkhand news Jharkhand police jungle encounter Latest news Maoist attack Maoist encounter Naxalism police action police naxal encounter Porahat forest Saranda forest security forces security operation Today News West Singhbhum
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा में 14.5 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली सप्लाई का खुलासा
    Next Article धनबाद में दिनदहाड़े छिनतई की कोशिश, लोगों ने दो युवकों को दौड़ाकर पकड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026
    क्राइम

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे… की अवधारणा को बहस में लाने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जानिये

    July 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे… की अवधारणा को बहस में लाने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जानिये

    July 6, 2026

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.