Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 May, 2026 ♦ 8:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल चली गोली, सिपाही राजू तिर्की की मौ’त
    जोहार ब्रेकिंग

    ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल चली गोली, सिपाही राजू तिर्की की मौ’त

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजू तिर्की
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : झारखंड के सिमडेगा जिले के महाबुआंग थाना परिसर से रविवार को एक दुखद घटना सामने आई। ड्यूटी के दौरान गोली लगने से पुलिस जवान राजू तिर्की की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। दिवंगत जवान रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र के टिंबरा गांव के रहने वाले थे।

    ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे आरक्षी राजू तिर्की महाबुआंग थाना परिसर में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी सर्विस राइफल से गोली चल गई। गोली उनके गले में लगी और माथे को पार कर गई। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनते ही थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    अस्पताल पहुंचे एसपी और अन्य अधिकारी

    घटना की जानकारी मिलते ही सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे, एसडीपीओ और डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अस्पताल परिसर में जवान के साथी पुलिसकर्मी काफी भावुक नजर आए। सभी ने राजू तिर्की को एक मेहनती और शांत स्वभाव का जवान बताया।

    जांच के लिए SIT का गठन

    एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अपने ही हथियार से गोली लगने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना कैसे हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ और डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    Also Read : गढ़वा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रैकेट का खुलासा, एसडीएम के छापे में “विशाल ऑनलाइन सेंटर” सील

    Service Rifle Discharges During Duty; Constable Raju Tirki Dies ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल चली गोली सिपाही राजू तिर्की की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप
    Next Article ‘शोले’ की धूम के साथ एक्वा वर्ल्ड की समर सीरीज शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी : कृषि मंत्री

    May 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पाकुड़ में 13 वर्षीय नाबालिग से दरिंदगी, पांच गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

    May 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘शोले’ की धूम के साथ एक्वा वर्ल्ड की समर सीरीज शुरू

    May 17, 2026
    Latest Posts

    किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी : कृषि मंत्री

    May 17, 2026

    पाकुड़ में 13 वर्षीय नाबालिग से दरिंदगी, पांच गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

    May 17, 2026

    ‘शोले’ की धूम के साथ एक्वा वर्ल्ड की समर सीरीज शुरू

    May 17, 2026

    ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल चली गोली, सिपाही राजू तिर्की की मौ’त

    May 17, 2026

    धनबाद कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

    May 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.