Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रिम्स हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र की मौ’त, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र की मौ’त, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिम्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के रिम्स में एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव उसके हॉस्टल के कमरे से बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे हॉस्टल और रिम्स परिसर में शोक का माहौल है। मृत छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रूप में हुई है। वह झारखंड के सिमडेगा जिले का रहने वाला था और रिम्स में एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र था। घटना रिम्स के हॉस्टल नंबर-8 की बताई जा रही है।

    सुबह दोस्तों ने देखा तो कमरे में मची अफरा-तफरी

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अक्षित अपने कमरे में सोने चला गया था। शनिवार सुबह जब उसके कुछ दोस्त कमरे में पहुंचे तो देखा कि वह फंदे के सहारे पंखे से लटका हुआ है। यह देखकर दोस्तों के बीच अफरा-तफरी मच गई। साथी छात्र तुरंत उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए रिम्स ट्रॉमा सेंटर ले गए। डॉक्टरों ने काफी देर तक उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन अक्षित की जान नहीं बच सकी।

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कमरे की जांच की और आसपास के छात्रों से पूछताछ भी की। बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। छात्र के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

    मानसिक तनाव में होने की आशंका

    घटना पर दुख जताते हुए रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार ने कहा कि अक्षित पढ़ाई में काफी मेधावी छात्र था। उन्होंने बताया कि छात्र के माता-पिता फिलहाल पंजाब में रहते हैं। शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि अक्षित मानसिक तनाव से गुजर रहा था। रिम्स निदेशक ने कहा कि यह दुखद और हैरानी वाली बात है कि हॉस्टल में साथ रहने वाले दोस्तों को भी उसके तनाव के बारे में पता नहीं चल पाया। उन्होंने कहा कि परिजनों और दोस्तों से बातचीत कर मामले की पूरी जानकारी जुटाई जाएगी। घटना के बाद रिम्स के छात्रों में गहरा दुख है। साथी छात्रों ने बताया कि अक्षित शांत स्वभाव का था और पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देता था। अचानक हुई इस घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं।

    Also Read : दो माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों का डीईओ कार्यालय में प्रदर्शन

    MBBS Student Dies at RIMS Hostel; Body Found Hanging in Room कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव रिम्स रिम्स हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों का डीईओ कार्यालय में प्रदर्शन
    Next Article महंगाई से लेकर वोटर लिस्ट तक गरमाई बहस, कांग्रेस ने तेज की आंदोलन की तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.