Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सपा नेता आजम खान को बड़ा झटका, MP/MLA कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
    जोहार ब्रेकिंग

    सपा नेता आजम खान को बड़ा झटका, MP/MLA कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 16, 2026Updated:May 16, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सपा नेता आजम खान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Uttar Pradeh : उत्तर प्रदेश के सपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में वह दोषी करार दिए गए हैं। कोर्ट ने उन्हें 2 साल जेल की सजा सुनाई है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन डीएम पर की गई टिप्पणी को लेकर यह फैसला सुनाया गया है। यह मामला 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर के भोट थाना क्षेत्र का है। उस समय आजम खान रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार थे और चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे। चुनावी रोड शो के दौरान उन्होंने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था, “ये तनखैया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा।” इस बयान के बाद मामला काफी चर्चा में आ गया था।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    आजम खान का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वह यह कहते नजर आए थे कि “ये तनखइया हैं, इनसे मत डरियो, उन्हीं के साथ गठबंधन है जो जूते साफ करा लेती हैं, इंशा अल्लाह चुनाव बाद इनसे जूते साफ कराऊंगा…” बताया जाता है कि इस दौरान उन्होंने मायावती का भी जिक्र किया था। बयान सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया था।

    कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

    इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। गवाहों के बयान और सुनवाई पूरी होने के बाद रामपुर की एमपी/एमएलए विशेष अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाया। मैजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट के जज शोभित बंसल की अदालत ने आजम खान को दोषी करार देते हुए 2 साल जेल की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आजम खान पहले भी कई मामलों को लेकर विवादों में रहे हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमे अलग-अलग अदालतों में चल रहे हैं। इस फैसले के बाद उनकी राजनीतिक मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

    Also Read : सपा नेता आजम खान को बड़ा झटका, MP/MLA कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
    Azam Khan Breaking news Latest news MP MLA court News Samvad Rampur Court Samajwadi Party Today News Trending News UP politics viral video case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में नेपाली होटल में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप
    Next Article शादी से इनकार किया तो प्रेमी ने घर में घुसकर मा’री गोली, प्रेमिका ने अस्पताल में तोड़ा दम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    क्राइम

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एंटी CEC प्रोटेस्ट : अभिजीत दीपके की होगी कोर्ट में पेशी, तिरंगा मार्च से पहले हुई थी गिरफ्तारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    Latest Posts

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.