Ranchi : कांके चौक पर भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस प्रकरण में रांची पुलिस ने सुपारी किलर सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस की टीम ने सूरज को पकड़ा है। गिरफ्तार सूरज ने देवब्रत शाहदेव के साथ मिलकर अनिल टाइगर हत्याकांड की पूरी प्लानिंग की थी। रांची पुलिस की टीम सूरज से गुप्त जगह पर पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार सूरज ने हत्या के पीछे का कारण भी बताया है। इसके अलावा उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसी ने शूटर को रेकी करने और गोली मारने की जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि, इस मामले में जल्द ही रांची पुलिस प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी पत्रकारों से साझा करेगी।


