Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 May, 2026 ♦ 10:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में 17-18 मई को तेज आंधी और बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में 17-18 मई को तेज आंधी और बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 16, 2026Updated:May 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से राज्य के कई जिलों में 16 से 21 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ कुछ जिलों में लू चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं गढ़वा और पलामू जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं लू चल सकती है।

    17 मई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने 17 मई के लिए रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक रांची, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है। वहीं राज्य के बाकी जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। इन इलाकों में बादल छाये रहने, तेज हवा चलने और कहीं-कहीं बारिश व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    18 मई को भी जारी रहेगा खराब मौसम

    18 मई को भी मौसम का असर कम होता नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है। एक तरफ जहां कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है, वहीं दूसरी ओर गढ़वा, पलामू और लातेहार में 16 से 18 मई तक लू चल सकती है। 17 मई को चतरा में भी गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बेवजह बाहर नहीं निकलने, ज्यादा पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी है।

    मेदिनीनगर में पांच डिग्री गिरा तापमान

    मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। गुरुवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन अगले 24 घंटे में तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश और तेज हवा की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है।

    Also Read : मॉर्निंग वॉक पर निकली कांग्रेस नेता की मां को हाइवा ने कुचला, मौ’त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमॉर्निंग वॉक पर निकली कांग्रेस नेता की मां को हाइवा ने कुचला, मौ’त
    Next Article हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत पर बवाल, लापरवाही के आरोप

    Related Posts

    झारखंड

    SNMCH और MGM मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें बढ़ीं, सरकार ने दी स्वीकृति

    May 16, 2026
    झारखंड

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026
    झारखंड

    सिमडेगा में बेखौफ बदमाशों का तांडव, घर में घुसकर महिला PDS डीलर को मारी गोली

    May 16, 2026
    Latest Posts

    SNMCH और MGM मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें बढ़ीं, सरकार ने दी स्वीकृति

    May 16, 2026

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026

    सिमडेगा में बेखौफ बदमाशों का तांडव, घर में घुसकर महिला PDS डीलर को मारी गोली

    May 16, 2026

    हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत पर बवाल, लापरवाही के आरोप

    May 16, 2026

    झारखंड में 17-18 मई को तेज आंधी और बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    May 16, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.