Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से आज रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का भरोसा दिया। इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।
सीएम ने दी शुभकामनाएं
सीएम हेमंत सोरेन ने सभी अधिकारियों को संयुक्त सचिव पद पर प्रोन्नति मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को आम लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका काफी अहम होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित, सुशासन और विकास को प्राथमिकता देकर काम कर रही है। ऐसे में अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंचाएं और प्रशासन को और मजबूत बनाएं।

अधिकारियों ने जताया आभार
नवप्रोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रोन्नति के लिए धन्यवाद दिया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे और जनता की सेवा को प्राथमिकता देंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में प्रवीण प्रकाश, विद्या भूषण कुमार, सचिंद्र बड़ाईक, प्रेम तिवारी, सत्यवीर रजक, सुमन पाठक, अमित बेसरा, महेंद्र कुमार, मोनी कुमारी, मोनिका रानी टूटी, रंजीत लोहरा, विजय विरुआ, मनीषा तिर्की, एनी सरोजिनी तिर्की और गीतांजलि शामिल थीं।
Also Read : UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता


