Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी
    क्राइम

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 15, 2026Updated:May 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : झारखंड के गोड्डा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मकुंदी दिकवानी गांव में तीन साल की मासूम बच्ची निशा सोरेन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। निशा गांव के रमेश सोरेन की बेटी थी। गुरुवार दोपहर वह घर के सामने खेल रही थी, तभी अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पहले आसपास तलाश शुरू की। जब काफी देर तक बच्ची का कोई पता नहीं चला, तो गांव के लोग भी खोजबीन में जुट गए। देर रात तक पूरे इलाके में बच्ची की तलाश चलती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच गांव के कुछ लोगों की नजर पड़ोस के ही एक युवक पर पड़ी, जो संदिग्ध हालत में एक बोरी लेकर जा रहा था। उसके हाव-भाव देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। लोगों ने तुरंत उसे रोक लिया और बोरे की तलाशी ली। बोरी खुलते ही वहां मौजूद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर लापता मासूम निशा का शव था। यह दृश्य देखते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

    गुस्साई भीड़ ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पीटा

    शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी प्रेम मुर्मू को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान उसने कथित तौर पर इस वारदात में एक और शख्स जर्मन सोरेन का नाम बताया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दूसरे आरोपी को भी ढूंढ निकाला और उसकी भी पिटाई कर दी। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने भीड़ के कब्जे से दोनों आरोपियों को छुड़ाया और इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल भेजा।  वहीं, मासूम बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    थाना प्रभारी ने क्या कहा

    मुफ्फसिल थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने बताया कि दोनों नामजद आरोपी बच्ची के पड़ोसी हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को अस्पताल भिजवाया है। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे क्या वजह है, यह अभी साफ नहीं है। मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। एक तीन साल की मासूम के साथ हुई इस क्रूर वारदात ने हर किसी को झकझोर दिया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा है।

    Also Read : हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    Breaking news child crime Child Murder Case Crime news Jharkhand Godda Crime News godda news Godda police Jharkhand crime Jharkhand police latest crime news Minor Girl Murder Mufassil police station murder investigation Nisha Soren Village Crime News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार
    Next Article LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.