Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 6:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»कोडरमा में महिला की गला रेतकर ह’त्या, दिनदहाड़े वारदात से दहला इलाका
    कोडरमा

    कोडरमा में महिला की गला रेतकर ह’त्या, दिनदहाड़े वारदात से दहला इलाका

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 14, 2026Updated:May 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित मिटको कॉलोनी में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय नेहा राज, पति शंभू राणा के रूप में हुई है। घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि महिला के छोटे बेटे ने सबसे पहले अपनी मां को खून से लथपथ हालत में देखा। बताया जा रहा है कि बच्चा स्कूल से पढ़कर करीब 12:30 बजे घर लौटा था। जैसे ही वह वैन से उतरकर कमरे में गया, अंदर का दृश्य देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा और डरकर बाहर भाग गया।

    बच्चे की चीख सुनकर दौड़े पड़ोसी

    बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। घबराए बच्चे ने लोगों को बताया कि उसकी मां के गले से खून बह रहा है और वह कुछ बोल नहीं पा रही हैं। यह सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने तुरंत महिला के पति शंभू राणा को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही शंभू राणा ने अपने परिचितों और साथियों को फोन कर घर पहुंचने को कहा।

    घर पहुंचते ही उड़ गए सबके होश

    सूचना मिलने के बाद उमेश पंडित समेत कई लोग घर पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। महिला का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था और काफी खून बह चुका था। इसके बाद बिना देर किए लोगों ने महिला को उठाया और आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की खबर फैलते ही अस्पताल और इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी।

    पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस हरकत में आ गई। सदर थाना प्रभारी तुरंत अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। थोड़ी देर बाद एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में यह हत्या का मामला लग रहा है। हालांकि अभी हर पहलू से जांच की जा रही है। परिवार के लोगों से पूछताछ हो रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात के पीछे कौन है और वजह क्या है। दिनदहाड़े घर के अंदर महिला की हत्या की इस घटना से मिटको कॉलोनी के लोग सहम गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Breaking news Crime news daylight murder jharkhand crime news Koderma Murder koderma news Mitco Colony Neha Raj Murder police investigation Sadar Police Station Koderma Today News Trending News Woman Killing Case Woman Murder Case.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची यूनिवर्सिटी में क्लस्टर सिस्टम पर बवाल, NSUI ने खोला मोर्चा
    Next Article झारखंड में अवैध भवनों को नियमित करने की तैयारी, 60 दिन में करें आवेदन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026
    खूंटी

    खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा

    May 14, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026

    खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा

    May 14, 2026

    साढ़े चार वर्षीय मासूम से 68 साल के शख्स ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

    May 14, 2026

    रांची में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, MLA-मेयर ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.