Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामला : बीएड परीक्षा देने के बाद आरोपी उतम कुमार ने किया सरेंडर
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामला : बीएड परीक्षा देने के बाद आरोपी उतम कुमार ने किया सरेंडर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 14, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उत्पाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के चर्चित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी उतम कुमार ने रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत में पेशी के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी उतम कुमार ने अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में सरेंडर किया। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि उतम कुमार को हाल ही में बीएड परीक्षा में शामिल होने के लिए अदालत से प्रोविजनल बेल मिली थी। इसी अनुमति के आधार पर वह बिहार के नालंदा स्थित पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद उसने अदालत में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

    बीएड परीक्षा के लिए मिली थी अस्थायी राहत

    सूत्रों के अनुसार, उतम कुमार को अदालत से केवल परीक्षा में शामिल होने के उद्देश्य से अस्थायी राहत दी गई थी। इस दौरान उसे तय शर्तों का पालन करना था। परीक्षा पूरी होने के बाद उसने कोर्ट के समक्ष उपस्थित होकर सरेंडर कर दिया। इसके बाद अदालत ने उसे फिर से न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

    11 अप्रैल को तमाड़ में हुई थी बड़ी कार्रवाई

    मालूम हो कि झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला राज्य के सबसे चर्चित भर्ती घोटालों में शामिल रहा है। बीते 11 अप्रैल को तमाड़ पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने रड़गांव इलाके में छापेमारी कर 166 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें बड़ी संख्या में परीक्षा अभ्यर्थी शामिल थे। पुलिस का दावा था कि मौके से अंतरराज्यीय पेपर लीक और सॉल्वर गैंग से जुड़े पांच एजेंटों को भी पकड़ा गया था। जांच में यह भी सामने आया था कि भर्ती परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को कथित तौर पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और उत्तर याद कराने की तैयारी चल रही थी।

    158 आरोपियों को मिल चुकी है जमानत

    इस मामले में अब तक बड़ी संख्या में आरोपियों को राहत मिल चुकी है। जानकारी के मुताबिक, पेपर लीक मामले में अब तक 158 आरोपियों को अदालत से जमानत मिल चुकी है। हालांकि कुछ आरोपी अब भी न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

    Also Read : पूर्व विधायक माधव लाल सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    Excise Constable Paper Leak Case: Accused Uttam Kumar Surrenders After Taking B.Ed. Exam उत्पाद उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामला : बीएड परीक्षा देने के बाद आरोपी उतम कुमार ने किया सरेंडर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार में तूफान बना काल, घर पर पेड़ गिरने से महिला की दर्दनाक मौ’त
    Next Article नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते एक दर्जन ट्रेनें रद्द, झारखंड-बिहार समेत 5 राज्यों के यात्रियों पर असर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.