Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 13, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हथियार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। बोकारो पुलिस ने एसटीएफ पटना और बिदर से मिले इनपुट के आधार पर बेरमो थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में चल रही एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक मुख्य आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि बेरमो के सुभाषनगर इलाके में कुछ आपराधिक तत्व अवैध रूप से देशी हथियार बनाने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर बेरमो एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजकुमार सिंह उर्फ बंटी के सीसीएल क्वार्टर स्थित घर में छापा मारा।

    घर के अंदर चल रही थी हथियार बनाने की फैक्ट्री

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर के अंदर अवैध हथियार निर्माण का पूरा सेटअप देखा। मौके से चार अपराधियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवघर निवासी उस्मान अंसारी उर्फ अरमान, मुंगेर निवासी मो. रिजवान, मो. इम्तियाज और संजय कुमार साव उर्फ संजय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे थे और अलग-अलग राज्यों में पहले भी गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी राजकुमार सिंह उर्फ बंटी इस नेटवर्क का स्थानीय कनेक्शन है, जिसकी तलाश की जा रही है।

    भारी मात्रा में हथियार और मशीनें बरामद

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया। इनमें 7 जिंदा कारतूस, 6 अर्धनिर्मित पिस्टल बॉडी, 6 स्लाइडर, 6 पिस्टल के हिस्से, 20 अर्धनिर्मित बैरल और बड़ी संख्या में लोहे के टुकड़े, ड्रिल बिट, कटर और अन्य उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिल मशीन और मोटर ग्राइंडर भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मौके से 6 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

    मुंगेर कनेक्शन आया सामने

    इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि गिरफ्तार चार में से तीन आरोपी बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले हैं। मुंगेर लंबे समय से अवैध हथियार निर्माण के लिए बदनाम रहा है। ऐसे में बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन इस बात का संकेत है कि हथियार तस्करी का नेटवर्क अब दूसरे राज्यों तक फैल चुका है।

    कई गंभीर मामलों में पहले भी जा चुके हैं जेल

    पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास लंबा है। उस्मान अंसारी पर आर्म्स एक्ट, हत्या और लूट जैसे कई मामले दर्ज हैं। वहीं मो. रिजवान पर मुंगेर के अलग-अलग थानों में कई पुराने केस दर्ज हैं। मो. इम्तियाज और संजय कुमार साव भी पहले अवैध हथियार निर्माण के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस मिनी गन फैक्ट्री से बने हथियार किन-किन जिलों और राज्यों में सप्लाई किए जाते थे। साथ ही इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    Also Read : टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    Mini Gun Factory Busted in Bokaro; 4 Arms Smugglers from Bihar and Jharkhand Arrested बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत
    Next Article महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.