Ramgarh : रामगढ़ शहर के पारसोतिया इलाके में देर रात गोली चलने की घटना से हडकंप मच गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे पहले स्थानीय निजी अस्पताल ले गया, लेकिन हालत ठीक होने पर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घायल युवक की पहचान रामगढ़ के बंगाली टोला निवासी अंकित यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली उसके सीने में लगी है और गोली शरीर के अंदर ही फंसी होने की आशंका है। परिजन आनन-फानन में उसे रांची रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रांची भेज दिया।
Ankit Yadav Breaking news Crime news Gunshot Incident Jharkhand Breaking News Jharkhand crime Jharkhand news Latest news News Samvad Parsotiya Firing Parsotiya News police investigation Ramgarh crime news Ramgarh Firing Ramgarh News Ramgarh Today News ranchi news Ranchi RIMS RIMS Ranchi Today News Trending News Youth Critical youth shot


