Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»चतरा में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, मचान टूटने से एक की मौ’त, एक घायल
    झारखंड

    चतरा में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, मचान टूटने से एक की मौ’त, एक घायल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 12, 2026Updated:May 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चतरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : झारखंड के चतरा शहर में राजा तालाब के पास एक मंडप में अचानक मचान टूटकर नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में  वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के मोहनाडी गांव के रहने वाले दो मजदूर एक व्यक्ति के मंडप में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मचान टूट गया और दोनों मजदूर सीधे नीचे आ गिरे।

    एक मजदूर की मौके पर मौत, दूसरा हजारीबाग रेफर

    हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद 35 वर्षीय संजू भुइया को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। वहीं 40 वर्षीय संजय दास की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    घटना की खबर मिलते ही दोनों मजदूरों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। जो सुबह काम पर गए थे, उनके साथ ऐसा हादसा होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक के परिवार की ओर से थाने में किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    Also Read : गिरिडीह में जनरल स्टोर में भीषण आग, 5 लाख की संपत्ति राख, पिता-पुत्र झुलसे
    accident news Breaking news Chatra accident news Chatra news Chatra Sadar Chatra Today construction accident Hazaribagh Referral Jharkhand Breaking News Jharkhand news Labour Accident Labour News Latest news Local News News Samvad police investigation Raja Talab Chatra Sanjay Das Sanju Bhuiya Scaffold Collapse Today News Trending News worker death worker injured
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में जनरल स्टोर में भीषण आग, 5 लाख की संपत्ति राख, पिता-पुत्र झुलसे
    Next Article रांची के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय की तीन बेटियों ने किया कमाल, भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम में हुआ चयन

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.