Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक दबोचा गया
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक दबोचा गया

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 11, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वाहन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने चर्चित वाहन चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ झारखंड और ओडिशा के कई थानों में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने सोमवार को बताया कि गालुडीह थाना में दर्ज वाहन चोरी मामले की जांच लगातार चल रही थी। मामला 28 दिसंबर 2025 की देर रात चोरी हुई विंगर वैन (WB 25 F 7922) से जुड़ा है। इस केस में पुलिस पहले ही मांझीया टुडू उर्फ प्रेम टुडू और सत्यवान कुम्भकार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। साथ ही चोरी की गई विंगर वैन भी बरामद कर ली गई थी।

    पुलिस के अनुसार इस मामले का एक अन्य आरोपी बिरसन मुण्डा लंबे समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के मुटुडा गांव स्थित अपने घर में छिपा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के आंगन से तीन चोरी के वाहन बरामद किए गए। इनमें स्प्लेंडर प्रो (JH 05 BD 2504), लाल-काले रंग की टीवीएस अपाचे बाइक और सफेद-नीले रंग की होंडा डियो स्कूटी शामिल है। जांच में पता चला कि टीवीएस अपाचे पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने उसका असली नंबर प्लेट और पहचान से जुड़े अन्य सबूत भी बरामद किए हैं।

    जांच में सामने आया कि टीवीएस अपाचे बाइक चोरी का मामला ओडिशा के मयूरभंज जिले के तिरिंग थाना में कांड संख्या 178/2025 के तहत दर्ज है। वहीं होंडा डियो स्कूटी की चोरी का मामला बहलदा थाना में कांड संख्या 159/2024 में दर्ज पाया गया। बरामद स्प्लेंडर बाइक को लेकर गालुडीह थाना में पहले से सनहा दर्ज है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी की घटनाओं में अपनी भूमिका स्वीकार की है। पुलिस को संदेह है कि वह झारखंड-ओडिशा सीमा क्षेत्र में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का हिस्सा है। अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।

    गिरफ्तार आरोपी बिरसन मुण्डा उर्फ बिरसेन मुण्डा की उम्र करीब 26 वर्ष है। वह सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के मुटुडा गांव का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ खरसावां, ईचागढ़, कवाली और ओडिशा के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। ओडिशा पुलिस ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर रखा था।

    Also Read : वायरल वीडियो केस में धनबाद पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    Vehicle Theft Gang Active on Jharkhand-Odisha Border Busted; One Apprehended एक दबोचा गया झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान- हर जिला अस्पताल में खुलेगा बेबी वार्ड
    Next Article रांची के वार्ड 5 और 6 की बदलेगी तस्वीर, विधायक-मेयर ने 4 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: वन महोत्सव में बोले हेमंत सोरेन- पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    75 से 100 फीसद चयन झारखंड के मूलवासियों का, हेमंत सोरेन ने गिनाए नियुक्तियों के आंकड़े

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: वन महोत्सव में बोले हेमंत सोरेन- पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी

    August 11, 2026

    75 से 100 फीसद चयन झारखंड के मूलवासियों का, हेमंत सोरेन ने गिनाए नियुक्तियों के आंकड़े

    August 11, 2026

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.