Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू में दर्दनाक हादसा : जर्जर दीवार ढही, युवक और मजदूर की मौ’त
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में दर्दनाक हादसा : जर्जर दीवार ढही, युवक और मजदूर की मौ’त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 8, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दीवार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ गेरूआ गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में जर्जर कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में घर मालिक का बेटा और मरम्मत कार्य में लगा एक मजदूर शामिल हैं। मृतकों की पहचान प्रदीप उर्फ गटौरी बैठा के 20 वर्षीय पुत्र सतीश बैठा और 60 वर्षीय मजदूर दुखी भुइयां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुराने मकान की मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके लिए कुछ मजदूर लगाए गए थे। मकान की खपड़ा छत पहले ही हटाई जा चुकी थी। हाल की बारिश के कारण मिट्टी की दीवार काफी कमजोर हो गई थी। सतीश भी मजदूरों के साथ मरम्मत कार्य में हाथ बंटा रहा था।

    ग्रामीणों के मुताबिक, दोपहर करीब एक बजे काम के दौरान सतीश और दुखी भुइयां दीवार के पास बैठकर पानी पी रहे थे। तभी अचानक जर्जर कच्ची दीवार ढह गई और दोनों उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद मजदूरों और परिजनों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। दुखी भुइयां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में सतीश को इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, परिजन सतीश के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे घर ले गए।

    Also Read : जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद

    Tragic Accident in Palamu: Dilapidated Wall Collapses; Youth and Laborer Die पलामू में दर्दनाक हादसा : जर्जर दीवार ढही युवक और मजदूर की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे सुवेंदु अधिकारी, गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेसवार्ता कर की घोषणा
    Next Article कलम के सिपाहियों का सम्मान, रांची में सुधा सिन्हा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित हुए 10 पत्रकार

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    क्राइम

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026
    झारखंड

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

    August 10, 2026
    Latest Posts

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.