Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टेंडर घोटाला केस : ईडी कोर्ट में ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर ने किया सरेंडर, मिली जमानत
    जोहार ब्रेकिंग

    टेंडर घोटाला केस : ईडी कोर्ट में ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर ने किया सरेंडर, मिली जमानत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टेंडर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के बहुचर्चित ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता राम पुकार राम ने ईडी की विशेष अदालत में सरेंडर कर दिया। अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें एक लाख रुपये के मुचलके और देश नहीं छोड़ने की शर्त पर जमानत दे दी। ईडी की जांच में सामने आए कथित टेंडर घोटाले में राम पुकार राम का नाम आरोपितों की सूची में शामिल है। जांच एजेंसी ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें कुल 15 लोगों को आरोपी बनाया गया है। सभी पर टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता, कमीशनखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। ईडी कोर्ट द्वारा समन जारी होने के बाद आरोपी एक-एक कर अदालत में पेश हो रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को राम पुकार राम ने आत्मसमर्पण किया। अदालत ने उनकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए राहत दे दी।

    पहले भी कई आरोपियों को मिल चुकी है जमानत

    इस मामले में यह पहला मौका नहीं है जब किसी आरोपी को जमानत मिली हो। इससे पहले भी कई आरोपी आत्मसमर्पण के बाद अदालत से जमानत हासिल कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि समन पाने वाले बाकी आरोपी भी अदालत में पेश हो सकते हैं। ईडी की चार्जशीट में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उनके तत्कालीन ओएसडी संजीव लाल और घरेलू सहायक जहांगीर आलम के नाम भी शामिल हैं। इस मामले ने उस समय बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक भूचाल ला दिया था, जब जांच एजेंसी ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी।

    32 करोड़ से ज्यादा कैश मिलने से मचा था हड़कंप

    6 मई 2024 को ईडी ने रांची में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के आवास से करीब 32.2 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे। इसके अलावा संजीव लाल के घर से 10.5 लाख रुपये और सचिवालय स्थित उनके कार्यालय से 2.3 लाख रुपये भी मिले थे। जांच के दौरान ईडी को एक डायरी भी मिली थी। एजेंसी का दावा है कि इसमें कथित कमीशन के लेन-देन का ब्योरा दर्ज था। इसी बरामदगी के बाद यह मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया था।

    Also Read : हजारीबाग नाबालिग हत्याकांड : हाईकोर्ट में पेश हुई एफएसएल और डेथ रिव्यू रिपोर्ट

    Tender Scam Case: Rural Development Department Engineer Surrenders in ED Court; Granted Bail टेंडर घोटाला केस : ईडी कोर्ट में ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर ने किया सरेंडर मिली जमानत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिजली उत्पादन पर ऐश का असर, चंद्रपुरा पहुंचे डीवीसी निदेशक ने दिया अल्टीमेटम
    Next Article सुखदेवनगर अतिक्रमण मामला : याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.