Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमशेदपुर में खड़ी कार में लगी भीषण आ’ग, मची अफरा-तफरी
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में खड़ी कार में लगी भीषण आ’ग, मची अफरा-तफरी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 7, 2026Updated:May 7, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स के सेल-पर्चेस परिसर में गुरुवार तड़के अचानक एक खड़ी कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

    धुएं और आग की लपटें देखकर जुटे लोग

    स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह अचानक परिसर से धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में कार आग की चपेट में आ गई। आग की तेज लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना गोलमुरी थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। आग इतनी तेज थी कि आसपास खड़े अन्य वाहनों तक इसके फैलने का खतरा बन गया था, लेकिन समय रहते आग बुझा ली गई।

    तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका

    फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। सुबह-सुबह अचानक लगी आग को देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आग समय पर नहीं बुझाई जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    Also Read : बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, मटका लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे रघुवर-पर्णिमा

    Massive Fire Engulfs Parked Car in Jamshedpur; Chaos Ensues आग जमशेदपुर में खड़ी कार में लगी भीषण आग मची अफरा-तफरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कांग्रेस संगठन में खींचतान, नई कमेटी पर उठे सवाल
    Next Article प्रिंस खान गैंग के नाम पर कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, चार को पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.