Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर में श्रावणी मेला की तैयारी पर मंत्री ने की हाई लेवल बैठक, बोले- इस बार व्यवस्था और होगी मजबूत
    झारखंड

    देवघर में श्रावणी मेला की तैयारी पर मंत्री ने की हाई लेवल बैठक, बोले- इस बार व्यवस्था और होगी मजबूत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 3, 2026Updated:May 3, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : झारखंड के देवघर में 31 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर देवघर सर्किट हाउस में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य के पर्यटन सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की। इस दौरान मेला से जुड़ी सभी विभागीय तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के बाद मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले वर्ष श्रावणी मेला के दौरान सामने आई खूबियों और कमियों का आकलन किया गया है। उन्हीं अनुभवों के आधार पर इस बार मेला को और अधिक व्यवस्थित और सुदृढ़ तरीके से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता है।

    फुट ओवर ब्रिज प्रोजेक्ट पर काम तेज

    रंग मोड़ से बाबा मंदिर तक प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज को लेकर मंत्री ने बताया कि इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह परियोजना अगले श्रावणी मेला से पहले पूरी कर ली जाएगी। इस योजना को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। मंत्री ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले शिव भक्तों को बेहतर अनुभव मिले, यही सरकार का मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे।

    विभागों को तेजी से काम पूरा करने का निर्देश

    समीक्षा बैठक में मंत्री ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मेला से जुड़ी योजनाओं का शीघ्र एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा जाए, ताकि समय पर बजट उपलब्ध हो सके और कार्यों में तेजी लाई जा सके। इस बैठक में पर्यटन सचिव मुकेश कुमार, संथाल परगना आयुक्त राकेश कुमार, देवघर डीसी शशि प्रकाश सिंह, देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर, दुमका डीसी और एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    Also Read : स्कूली बच्चों को जनगणना अभियान से जोड़ने की पहल, पलामू में जागरूकता कार्यक्रम शुरू

    Baba Dham Deoghar Devotees Facilities District Administration DPR Foot Over Bridge infrastructure development jharkhand Jharkhand Government religious tourism review meeting Santhal Pargana Shravani Mela 2026 Sudivya Kumar Sonu Temple Development Tourism Minister
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनगणना जागरूकता में अब छात्रों की एंट्री, पलामू प्रशासन की नई पहल से हर घर तक पहुंचेगी जानकारी
    Next Article धनबाद: होमगार्ड बहाली के दस्तावेज गायब, चयनित अभ्यर्थियों ने उठाई CBI जांच की मांग

    Related Posts

    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    August 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंड का आरोप: केंद्र ने रोकी छात्रवृत्ति, केंद्र बोला- डेटा ही नहीं

    August 6, 2026
    Latest Posts

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.