Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जमशेदपुर की चौंकाने वाली घटना: बेटे ने पिता को ‘भूत’ समझकर चापड़ से किया हमला
    क्राइम

    जमशेदपुर की चौंकाने वाली घटना: बेटे ने पिता को ‘भूत’ समझकर चापड़ से किया हमला

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 2, 2026Updated:May 2, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पिता का भूत समझ चापड़ से किया हमला।
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा इलाके में बीती देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। कृष्णा रोड स्थित एक घर में करीब 10 बजे अचानक चीख-पुकार मच गई। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि करण सिंह खून से लथपथ फर्श पर पड़े हैं। यह नजारा देख इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा निशांत सिंह ने अपने ही पिता को “भूत” समझ लिया और गुस्से में आकर चापड़ से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि करण सिंह बुरी तरह घायल हो गए।

    स्थानीय लोगों ने दिखाई हिम्मत

    घटना के वक्त आरोपी मौके पर ही मौजूद था। हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। करण सिंह को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

    पुलिस जांच में जुटी, मानसिक स्थिति पर सवाल

    पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और हमले में इस्तेमाल चापड़ भी बरामद कर लिया है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद के मुताबिक, पूछताछ में युवक बार-बार यही कह रहा है कि उसने अपने पिता को “भूत” समझ लिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है, इसलिए मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं वह मानसिक तनाव, नशे या किसी अन्य वजह से प्रभावित तो नहीं था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग हैरान हैं कि आखिर एक बेटा अपने ही पिता पर इतना खतरनाक हमला कैसे कर सकता है। पुलिस अब इस मामले की असली वजह जानने में जुटी है।

    Also Read : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तापमान गिरा

    Attempt to Murder Breaking news Crime news Jharkhand Family Dispute Father Son Attack Jamshedpur crime Jharkhand news local crime news Mental Health Case police investigation shocking incident Sidgora Incident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article4 जिलों को छोड़ पूरे झारखंड में बारिश के आसार, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
    Next Article ईरबा के पास पुलिस की दबिश, दहशत फैलाने वाले दो उग्रवादी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.