Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डीआईजी किशोर कौशल ने छतरपुर पुलिस कार्यालय खंगाला, लंबित केस जल्द निपटाने का दिया आदेश
    जोहार ब्रेकिंग

    डीआईजी किशोर कौशल ने छतरपुर पुलिस कार्यालय खंगाला, लंबित केस जल्द निपटाने का दिया आदेश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 30, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू क्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल ने छतरपुर इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था संधारण की स्थिति और पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी ने उपस्थित पदाधिकारियों को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने और अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थानों से संबंधित पंजी, अभिलेख और रिकॉर्ड की भी जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी पंजी एवं अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया। डीआईजी ने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और रिकॉर्ड प्रबंधन में पारदर्शिता व समयबद्धता जरूरी है।

    इस मौके पर छतरपुर अंचल के इंस्पेक्टर द्वारिका राम, महिला थाना प्रभारी मुनी कुमारी, पुलिस पदाधिकारी सुशील उरांव, इन्द्रजीत राणा, राहुल कुमार, अनिल कुमार रजक, राजीव कुमार, पीपरा थाना के कुलेश्वर महतो तथा नौडीहा थाना के रोहित चौहान समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

    एसडीपीओ कार्यालय में समीक्षा बैठक

    इसके बाद डीआईजी किशोर कौशल ने एसडीपीओ कार्यालय पहुंचकर समीक्षा बैठक की। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की स्थिति और अनुसंधान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

    डीआईजी ने विशेष रूप से महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध, लैंगिक अपराध एवं पोक्सो एक्ट से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द किया जाए। साथ ही उन्होंने अनुसंधान में तेजी लाने, आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ काम करने को कहा।

    अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    डीआईजी ने बैठक में कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी तरह की देरी गंभीर मानी जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समय पर चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की जाए।

    बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

    समीक्षा बैठक में हुसैनाबाद के एसडीपीओ (आईपीएस) दिव्यांश शुक्ला, हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार, हैदर नगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी तथा मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Also Read : बोकारो ट्रेजरी घोटाला : 10 करोड़ की मनी ट्रेल से खुला राज, 1.98 करोड़ की रकम सीज फ्रीज

    DIG Kishore Kaushal inspected the Chhatarpur Police Office and issued orders to expedite the disposal of pending cases. डीआईजी किशोर कौशल ने छतरपुर पुलिस कार्यालय खंगाला लंबित केस जल्द निपटाने का आदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में लैब सेवाएं होंगी डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट
    Next Article रेलवे का काम कर रही कंपनी के रोड रोलर में आगजनी और फायरिंग, पांच खोखे व PLFI का पर्चा बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.