Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में लैब सेवाएं होंगी डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में लैब सेवाएं होंगी डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 30, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लैब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में मेरील कंपनी द्वारा लैब इंफॉर्मेशन सिस्टम का प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य की लैब सेवाओं को अब आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों को अपनी जांच रिपोर्ट मोबाइल नंबर के जरिए सीधे मिल सकेगी। इस सिस्टम को मेडिकल कॉलेज से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। साथ ही इसे विभाग के मौजूदा हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि सेवाओं में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

    अपर सचिव विद्यानंद शर्मा ने बताया कि नई प्रणाली लागू होने से जांच कार्यों की निगरानी आसान हो जाएगी। कितने मरीजों की जांच हुई, किस तरह की जांच की गई और अलग-अलग जांचों का आंकड़ा अब रियल टाइम में देखा जा सकेगा। इसके अलावा लैब में उपलब्ध रिएजेंट्स की स्थिति पर भी नजर रखना आसान होगा, जिससे समय पर खरीद संभव होगी और संसाधनों की बर्बादी रुकेगी।

    बैठक में मेरील कंपनी के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि यह सॉफ्टवेयर विभाग को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे एचएमआईएस के साथ-साथ ई-सुश्रुत सिस्टम से भी जोड़ा जाएगा। कंपनी ने पहले ही सीएचसी और पीएचसी स्तर पर ऑटो और सेमी-ऑटो एनालाइजर मशीनें उपलब्ध कराई हैं, जिन्हें भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। साथ ही अन्य कंपनियों की मशीनों को भी इस सिस्टम से कनेक्ट किया जा सकेगा। बैठक में विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और मेरील कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    Also Read : झामुमो के जमशेदपुर और गुमला जिला समितियों का गठन, संगठन विस्तार का निर्देश

    Lab services in Jharkhand to go digital; test reports will be available on mobile phones. झारखंड में लैब सेवाएं होंगी डिजिटल मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो ट्रेजरी घोटाला : 10 करोड़ की मनी ट्रेल से खुला राज, 1.98 करोड़ की रकम सीज फ्रीज
    Next Article डीआईजी किशोर कौशल ने छतरपुर पुलिस कार्यालय खंगाला, लंबित केस जल्द निपटाने का दिया आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला – 4 : मां दुर्गा जैसी हिम्मत लेकर रेड लाइट नेटवर्क में पहुंचीं महिमा सिंह, 400-500 लड़कियों को दिया नया जीवन

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा से मिलती है संतान सुख और सुख-समृद्धि की कामना, जानें विधि-मंत्र

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची SSP ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण पर जोर

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला – 4 : मां दुर्गा जैसी हिम्मत लेकर रेड लाइट नेटवर्क में पहुंचीं महिमा सिंह, 400-500 लड़कियों को दिया नया जीवन

    October 14, 2026

    नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा से मिलती है संतान सुख और सुख-समृद्धि की कामना, जानें विधि-मंत्र

    October 14, 2026

    झारखंड : रांची SSP ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण पर जोर

    October 14, 2026

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.