Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चाईबासा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़, रुक-रुक कर हो रही फायरिंग
    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़, रुक-रुक कर हो रही फायरिंग

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 29, 2026Updated:April 29, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में बुधवार भोरे भोर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ घोर नक्सल प्रभावित रूटुगुटू के घने जंगलों में चल रही है। बताया जा रहा है कि कोबरा 209 बटालियन के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन के लिए निकले थे, इसी दौरान माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल पिछले दो दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा इलाके में लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे थे। इसी अभियान के तहत जवान बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे जंगल के अंदर पहुंचे, जहां माओवादियों से उनका आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई।

    सुबह से रुक-रुक कर जारी है फायरिंग

    सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ सुबह से रुक-रुक कर जारी है। जंगल का इलाका होने के कारण सुरक्षा बल बेहद सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वहीं माओवादी भी पेड़ों और पहाड़ियों की आड़ लेकर गोलीबारी कर रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।

    सघन तलाशी अभियान जारी

    मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जंगलों में ड्रोन और अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद भी ली जा सकती है।

    इलाके में माओवादी गतिविधियां बढ़ने के संकेत

    मालूम हो कि कुछ दिन पहले गोइलकेरा थाना क्षेत्र में एक पूर्व माओवादी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों को आशंका थी कि माओवादी संगठन फिर से सक्रिय हो रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, माओवादी नेता मिसिर बेसरा के नेतृत्व में संगठन के कई दस्ते अभी भी सारंडा और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

    कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में बढ़ी चिंता

    सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि माओवादी सारंडा से निकलकर कोल्हान और आसपास के इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कारण सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। लेकिन ताजा मुठभेड़ से साफ हो गया है कि जंगल क्षेत्रों में अभी भी माओवादी सक्रिय हैं।

    पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट

    फिलहाल टोंटो, गोइलकेरा और आसपास के थाना क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा बलों को सतर्क रहने और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    Also Read : एजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा : 13 कोषागारों से 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, लिस्ट में कई डीएसपी समेत 614 पुलिसकर्मियों के नाम

    Fierce Encounter Between Naxals and Security Forces in Chaibasa; Intermittent Firing Underway चाईबासा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ रुक-रुक कर हो रही फायरिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा : 13 कोषागारों से 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, लिस्ट में कई डीएसपी समेत 614 पुलिसकर्मियों के नाम
    Next Article दो IPS अधिकारियों को मिली पदोन्नति, ‘पे-मैट्रिक्स लेवल-11 में होंगे नियुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026
    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?

    August 28, 2026
    Latest Posts

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.