Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा : 13 कोषागारों से 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, लिस्ट में कई डीएसपी समेत 614 पुलिसकर्मियों के नाम
    जोहार ब्रेकिंग

    एजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा : 13 कोषागारों से 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, लिस्ट में कई डीएसपी समेत 614 पुलिसकर्मियों के नाम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 29, 2026No Comments3 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड पुलिस विभाग में अवैध निकासी का मामला अब बड़े घोटाले का रूप लेता जा रहा है। ताजा मामला महालेखाकार (एजी) की ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 14 जिलों के कोषागारों से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी की गई है। जालसाजों ने सिस्टम की तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर एक ही महीने में दो-दो बार वेतन और एरियर निकाल लिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ मामलों में जालसाजों ने संबंधित जिले के एसपी के नाम पर बैंक खाता खोल दिया और उसी खाते से सरकारी राशि निकाल ली। इस खाते से न सिर्फ फर्जी वेतन भुगतान हुआ, बल्कि जिला पुलिस के विकास मद में आई राशि भी निकाल ली गई और लंबे समय तक यह पकड़ में नहीं आया।

    33 में 14 कोषागारों में गड़बड़ी

    एजी की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के कुल 33 कोषागारों में से 14 कोषागारों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। इन जिलों में हजारीबाग, बोकारो, रांची, देवघर, पलामू, गोड्डा, जमशेदपुर, तेनुघाट, गुमला, चाईबासा, महेशपुर, खूंटी, सरायकेला और रामगढ़ शामिल हैं। ऑडिट में यह भी सामने आया है कि कई जगहों पर भुगतान प्रक्रिया में खामी का फायदा उठाकर सैकड़ों कर्मियों ने दो-दो बार भुगतान करवा लिया।

    31.47 करोड़ की अवैध निकासी, 7.67 करोड़ सिर्फ डबल वेतन से

    रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी खजाने से कुल 31.47 करोड़ रुपये की अवैध निकासी हुई है। इसमें दो-दो बार वेतन भुगतान से 7.67 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बाकी राशि एरियर और अन्य मदों में निकाली गई।

    डीएसपी स्तर के अधिकारी भी लिस्ट में

    रिपोर्ट में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें डीएसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। डबल वेतन भुगतान का लाभ लेने वालों में चार डीएसपी के नाम सामने आए है। इससे मामला और गंभीर हो गया है।

    614 कर्मियों ने किया फर्जीवाड़ा

    एजी की रिपोर्ट के अनुसार कुल 614 कर्मियों और पदाधिकारियों ने इस पूरे खेल को अंजाम दिया। यानी मामला सिर्फ कुछ जिलों तक सीमित नहीं था, बल्कि कई जिलों में सुनियोजित तरीके से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया।

    वित्त विभाग ने शुरू कराया सत्यापन

    एजी की रिपोर्ट सामने आने के बाद वित्त विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और रिपोर्ट का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच के बाद यह तय होगा कि किन-किन लोगों की भूमिका रही और पैसे किस तरह निकाले गए।

    Also Read : रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    AG Report Reveals: Illegal Withdrawal of ₹31.47 Crore from 13 Treasuries; List Includes Names of 614 Police Personnel Including Several DSPs एजी रिपोर्ट में खुलासा : 13 कोषागारों से 31.47 करोड़ की अवैध निकासी लिस्ट में कई डीएसपी समेत 614 पुलिसकर्मियों के नाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी
    Next Article चाईबासा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़, रुक-रुक कर हो रही फायरिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026
    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?

    August 28, 2026
    Latest Posts

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.